1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम: नूंह में हिंसा के बाद DM का बड़ा फैसला, खुले में नहीं बिकेगा पेट्रोल-डीजल, बोतल-कैन में भी नहीं भर सकेंगे

गुरुग्राम: नूंह में हिंसा के बाद DM का बड़ा फैसला, खुले में नहीं बिकेगा पेट्रोल-डीजल, बोतल-कैन में भी नहीं भर सकेंगे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 01, 2023 10:00 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 11:45 pm IST

गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल बोतल या कैन में नहीं मिलेगा। इसके अलावा इसे खुले में नहीं बेचा जा सकेगा। नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम के डीएम ने ये फैसला किया है।

petrol diesel - India TV Hindi
खुले में नहीं बिकेगा पेट्रोल-डीजल Image Source : FILE

गुरुग्राम: नूंह में हिंसा के बाद गुरुग्राम के डीएम ने बड़ा फैसला किया है। गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल खुले में नहीं बिक सकेगा। पेट्रोल पंप पर बोतल या कैन में भी पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि नूंह में सोमवार को विहिप के जुलूस को रोकने की कोशिश के बाद भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। जैसे ही मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबर फैली, सोहना में भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी थी। मंगलवार को भी गुरुग्राम के सेक्टर-57 इलाके में एक मस्जिद पर हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

हिंसा की जांच NIA को सौंपी जाए: विश्व हिंदू परिषद 

हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद का बयान सामने आया है। विहिप ने कहा है कि हरियाणा में धार्मिक जुलूस के दौरान हुई हिंसा की जांच एनआईए को सौंपी जाए। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हरियाणा में हिंसा की घटना की तुलना मंगलवार को आतंकवादी हमले से की।

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदू श्रद्धालुओं के खिलाफ पूर्व नियोजित तरीके से हमले किए गए और हरियाणा कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसके लिए उकसाया था। उन्होंने राज्य पुलिस पर खुफिया विफलता का भी आरोप लगाया और दावा किया कि जुलूस के दौरान दंगाइयों ने हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला करने के लिए आधुनिक और आग लगाने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया। जैन ने कहा कि विहिप के कार्यकर्ता हरियाणा में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ बुधवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। (इनपुट: सुनील और भाषा से भी)

ये भी पढ़ें: 

मध्य प्रदेश: रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया राजस्व विभाग का क्लर्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुनिया में सबसे ज्यादा तलाक किस देश में होते हैं? इस नंबर पर है भारत 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।