1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में बड़ा बिजली संकट, ट्रांसफार्मर जलने से 7 बिजली घर ठप, मेट्रो भी रुकी

गुरुग्राम में बड़ा बिजली संकट, ट्रांसफार्मर जलने से 7 बिजली घर ठप, मेट्रो भी रुकी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 22, 2026 10:42 pm IST,  Updated : May 22, 2026 11:25 pm IST

बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर ठीक होने में लगेंगे 8 से 10 घंटे लग सकते हैं। देर रात तक बिजली की सप्लाई बहाल होने की उम्मीद की जा रही है।

Gurugram metro- India TV Hindi
गुरुग्राम में बत्ती गुल Image Source : REPORTER INPUT

गुरुग्राम में सेक्टर-72 का मेन ट्रांसफॉर्मर जलने से बिजली का संकट खड़ा हो गया है। रैपिड मेट्रो की सेवा पिछले एक घंटे से बाधित है। लोग मेट्रो की लाइन पर पैदल चलते देखे गए हैं। रैपिड मेट्रो में हजारों लोग सफर करते हैं। देर शाम से रात के बीच बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। मेट्रो बंद होने से हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।

सेक्टर-72 के 220 केवीए बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर जल गया है। इस वजह से 7 बिजली घर ठप हो गए हैं। सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति 66 केवीए बिजली घर प्रभावित हुए हैं। सेक्टर-38 से 57 तक, सेक्टर-15 पार्ट-1/2 और सेक्टर-18 में बिजली गुल है।

देर रात तक बिजली सप्लाई शुरू होने की उम्मीद

बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर ठीक होने में 8 से 10 घंटे लग सकते हैं। देर रात तक बिजली की सप्लाई बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली की मांग पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, गुरुग्राम में शाम के समय बिजली की आपूर्ति ठप होने से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी हुई है। बिजली की सप्लाई बंद होने से कई ट्रेनें बीच रास्ते में ही रुक गईं। इस वजह से लोगों को पटरी पर पैदल चलकर स्टेशन तक जाना पड़ा।

गर्मी ने बढ़ाई समस्या

भीषण गर्मी और उमस के बीच समस्या और बढ़ गई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम मरम्मत पर काम कर रही है, लेकिन अभी रेस्टोरेशन का सटीक समय नहीं बताया गया है। शिकायत दर्ज करवाने के लिए DHBVN की हेल्पलाइन 1800-180-4334 या 1912 पर कॉल कर सकते हैं। DHBVN की आधिकारिक साइट या ऐप पर आउटेज चेक किया जा सकता है। यहीं से आप अपने सेक्टर में बिज्ली सप्लाई के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

(गुरुग्राम से गोहित कौशिक की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

महिला को ऑनलाइन कैब बुक करना पड़ा महंगा, ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही शुरू की गंदी हरकत, गुरुग्राम की है वारदात

सावधान! गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ 'धोखाधड़ी', ED ने तीन राज्यों की पुलिस को लिखा पत्र, जानिए पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।