1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. महिला को ऑनलाइन कैब बुक करना पड़ा महंगा, ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही शुरू की गंदी हरकत, गुरुग्राम की है वारदात

महिला को ऑनलाइन कैब बुक करना पड़ा महंगा, ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही शुरू की गंदी हरकत, गुरुग्राम की है वारदात

 Published : May 22, 2026 02:05 pm IST,  Updated : May 22, 2026 02:15 pm IST

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला को ऑनलाइन कैब बुक करना महंगा पड़ गया है। कैब ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही गंदी हरकत शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महिला ने ऑफिस जाने के लिए कैब बुक की थी।

Gurugram women molested in cab- India TV Hindi
गुरुग्राम में महिला से कैब में छेड़छाड़। Image Source : REPORTER

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला के साथ अश्लील हरकत करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ऑफिस जाने के लिए कैब बुक करने वाली एक महिला के साथ कैब चालक ने अश्लील इशारे कर के छेड़छाड़ की है। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की और कुछ ही घंटे में कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आज एक महिला ने अपने ऑफिस जाने के लिए रैपिडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैब बुक की थी। आरोप है कि यात्रा के दौरान चालक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और अभद्र इशारे किए। महिला द्वारा विरोध करने और गाड़ी रुकवाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।जिसपर सदर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को भोंडसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में क्या पता लगा?

महिला से कैब में छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बनिहारी गांव का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रैपिडो प्लेटफॉर्म पर कैब चलाने का काम करता है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने महिला को कार में पिकअप करने के कुछ समय बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

मौके से फरार हो गया था आरोपी

जानकारी के अनुसार, जब आरोपी ड्राइवर ने कैब में महिला के साथ छेड़छाड़ की तो महिला ने इसका विरोध किया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि, मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी को गुरुग्राम के भोंडसी से धर दबोचा। आरोपी से पुलिस की गहन पूछताछ जारी है। (रिपोर्ट: गोहित कौशिक)

ये भी पढ़ें- बेटे ने मां को लाठी-डंडों से पीट उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद कुएं में छलांग लगाकर दे दी जान

सावधान! गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ 'धोखाधड़ी', ED ने तीन राज्यों की पुलिस को लिखा पत्र, जानिए पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।