1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम: जोयालुक्कास ब्रिलिएंस डायमंड ज्वेलरी शो शुरू, 14 जून तक मिलेंगे शानदार ऑफर, मेकिंग चार्ज पर 40% की छूट

गुरुग्राम: जोयालुक्कास ब्रिलिएंस डायमंड ज्वेलरी शो शुरू, 14 जून तक मिलेंगे शानदार ऑफर, मेकिंग चार्ज पर 40% की छूट

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 29, 2026 08:16 pm IST,  Updated : May 29, 2026 09:39 pm IST

जोयालुक्कास के शो रूम में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे दुनियाभर की वैरायटी के गहने मिल जाते हैं। ब्रिलिएंस डायमंड ज्वेलरी शो के दौरान गहनों के मेकिंग चार्ज में भी 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

joyalukkas Abhishek mishra and rajesh krishna- India TV Hindi
नॉर्थ रीजन मैनेजर अभिषेक मिश्रा (बाएं), हेड ऑफ रिटेल राजेश कृष्णा (दाएं) Image Source : INDIA TV

हरियाणा के गुरुग्राम में मशहूर ज्वेलरी ब्रांड जोयालुक्कास ने 'डायमंड ब्रिलिएंस शो' की शुरुआत की है। यह शो 29 मई से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा। इस दौरान ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इस शो के दौरान ग्राहकों को दुनिया की बेहतरीन डायमंड ज्वेलरी एक ही शोरूम में मिलेगी। इस शो में ग्राहकों के लिए डायमंड ज्वेलरी की हर तरह की वैरायटी भी उपलब्ध रहेगी। फिलहाल दुनिया के 12 देशों में जोयालुक्कास के 190 से अधिक शोरूम हैं।  कंपनी की योजना इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक अपने शोरूम्स की संख्या बढ़ाकर 230 से 240 तक ले जाने की है।

नॉर्थ रीजन के मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उनकी कंपनी के शो रूम 12 देशों में उपलब्ध हैं। कुल शो रूम की संख्या 190 से ज्यादा है। उन्होंने कहा,"आज हमारा डायमंड ब्रिलियंट शो गुड़गांव में शुरू हो रहा है। यह 29 मई से 14 जून तक चलेगा। आप देख सकते हैं कि हम लोग पूरी दुनिया की सारी वैरायटी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा हमारा एक और ऑफर चल रहा है। इसके तहत मेकिंग चार्ज में 40% डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

ग्राहकों को मिलेंगे ये खास ऑफर

  • ​ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस (घड़ाई) पर 40% की भारी छूट। 
  • ​हर 1 लाख रुपये की खरीदारी पर एक गोल्ड कॉइन (सोने का सिक्का) बिल्कुल मुफ्त। 
  • ​कंपनी पुराने सोने पर ग्राहकों को सबसे बेहतरीन वैल्यू दे रही है। 
  • ​यदि किसी ग्राहक को पुराने सोने या ज्वेलरी के बदले कैश की आवश्यकता है, तो जोयालुक्कास मात्र 15 मिनट के भीतर ओल्ड गोल्ड की वैल्यू के अनुसार सीधे ग्राहक के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा भी दे रहा है। 

15 मिनट में गहने के बदले खाते में पैसा

अभिषेक मिश्रा ने कहा कि उनकी कंपनी पुराने सोने की सबसे अच्छा कीमत देती है। अगर किसी ग्राहक को कैश की जरूरत है तो किसी भी ज्वेलर से लिए हुए गहने या सोने को देकर 15 मिनट के अंदर अपने अकाउंट में पैसे पा सकते हैं। 

अलग-अलग देशों का कलेक्शन मौजूद

जोयालुक्कास के हेड ऑफ रिटेल राजेश कृष्णा ने कहा, "आज हम डायमंड बिल शो शुरू कर रहे हैं। यहां अलग-अलग देशों का स्पेशल कलेक्शन मौजूद है। आप सब लोग यहां आ कर देख सकते हैं। यह काफी अलग कलेक्शन है। इसके साथ ही एक लाख का सोना खरीदने पर एक गोल्ड कॉइन फ्री मिल रहा है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर 40% छूट का ऑफर है। आप सब लोग गुरुग्राम आ सकते हैं और कलेक्शन देख सकते हैं।"

यह भी पढ़ें-

नूंह में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा था अपराधी, ग्रामीणों ने हमला करके हिरासत से छुड़ाया

BJP ने पंजाब-हरियाणा में पार्टी अध्यक्ष बदला, केवल ढिल्लों और अर्चना गुप्ता को दी जिम्मेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।