1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: 15 साल के लड़के को स्कूल के बाथरूम में बहला-फुसलाकर ले गए और फिर किया घिनौना काम, केस दर्ज

हरियाणा: 15 साल के लड़के को स्कूल के बाथरूम में बहला-फुसलाकर ले गए और फिर किया घिनौना काम, केस दर्ज

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 08, 2023 11:40 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 11:40 pm IST

जींद से 15 साल के लड़के का स्कूल परिसर में ही यौन शोषण का मामला सामने आया है। गांव के ही दो युवक उसे बहला-फुसलाकर स्कूल में बने बाथरूम में ले गए थे। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Haryana- India TV Hindi
जींद में 15 साल के लड़के का यौन शोषण Image Source : REPRESENTATIVE PIC

जींद: कहते हैं कि जब सिर पर हवस सवाल होती है तो इंसान सारी हदों को पार कर देता है। ताजा मामला हरियाणा के जींद का है, जहां एक 15 साल के लड़के का स्कूल परिसर में ही यौन शोषण का मामला सामने आया है। जिले की अलेवा थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। मामला राजकीय स्कूल परिसर का है, जहां 15 साल के लड़के का कथित रूप से यौन शोषण किया गया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि तहरीर के आधार पर अलेवा थाना निवासी एक व्यक्ति का 15 साल का बेटा शुक्रवार शाम राजकीय स्कूल के मैदान में खेलने गया था। उसी दौरान गांव के ही दो युवक उसे बहला-फुसलाकर स्कूल में बने बाथरूम में ले गए। यहां दोनों ने लड़के का यौन शोषण किया। 

अलेवा थाना पुलिस ने लड़के के पिता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा थाने के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बालक स्कूल के मैदान में खेलने गया था, उसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई। उन्होंने कहा, फिलहाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

सीएम खट्टर ने गुरुग्राम को दी 32 करोड़ रुपये की सौगात, करण कटारिया से भी की मुलाकात

पराली न जलाएं किसान, इसके लिए विकल्प लाई हरियाणा सरकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।