1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. ऐसी नाराजगी कि CM नायब सैनी से हाथ नहीं मिलाया, करण देव कंबोज का Video वायरल

ऐसी नाराजगी कि CM नायब सैनी से हाथ नहीं मिलाया, करण देव कंबोज का Video वायरल

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 06, 2024 11:03 am IST,  Updated : Sep 06, 2024 11:59 am IST

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट के जारी होने के बाद पार्टी में घमासान मचा हुआ है। कई नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

नायब सिंह सैनी और करण देव कंबोज।- India TV Hindi
नायब सिंह सैनी और करण देव कंबोज। Image Source : INDIA TV

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग के लिए अब 1 महीने से भी कम समय बचा रह गया है। हाल ही में भाजपा में चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट मके सामने आने के बाद से भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। एक के बाद एक कई बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में सीएम नायब सिंह सैनी ने नाराज नेताओं को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। सीएम सैनी गुरुवार की रात पूर्व मंत्री करण देव कंबोज के पास पहुंचे लेकिन कंबोज ने उनसे हाथ मिलाने के इनकार कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

सीएम से हाथ मिलाने से इनकार

विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज हरियाणा प्रदेश बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री करण देव कंबोज को मनाने के लिए बीती रात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके घर पहुंचे। जब सीएम सैनी ने कंबोज से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो करण देव कंबोज ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और साइड में आकर बैठ गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

क्यों नाराज हैं कंबोज?

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने गुरुवार को बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज थे। कर्णदेव कंबोज ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाकर सभी पदों से इस्तीफा दिया था। कर्णदेव कंबोज ने कहा था कि मेरे समर्थक जो कहेंगे उसके अनुसार अगला फैसला लूंगा।

लक्ष्मण नापा का भी इस्तीफा

रतिया सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की पूर्व  सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इसी के बाद लक्ष्मण नापा ने भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें-  सावित्री जिंदल ने किया बड़ा ऐलान, अब निर्दलीय लड़ेंगी हरियाणा विधानसभा का चुनाव

BJP ने काटा टिकट, फूट-फूटकर रोए पूर्व विधायक शशिरंजन परमार; सामने आया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।