1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. सावित्री जिंदल ने किया बड़ा ऐलान, अब निर्दलीय लड़ेंगी हरियाणा विधानसभा का चुनाव

सावित्री जिंदल ने किया बड़ा ऐलान, अब निर्दलीय लड़ेंगी हरियाणा विधानसभा का चुनाव

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 05, 2024 02:08 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 02:50 pm IST

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जो पहली लिस्ट जारी की उसमें सावित्री जिंदल का नाम नहीं था। इसके बाद सावित्री जिंदल ने फैसला किया कि वो अब हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

सावित्री जिंदल की फाइल फोटो- India TV Hindi
सावित्री जिंदल की फाइल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की जिसमें सावित्री जिंदल का नाम नहीं था। इसके बाद सावित्री जिंदल ने एक बड़ा फैसला लिया है। सावित्री जिंदल ने फैसला लिया कि अब वो हरियाणा विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ेंगी। दरअसल सावित्री जिंदल भाजपा के टिकट से हिसार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहती थी मगर भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

सावित्री ने कही ये बात

भाजपा से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर सावित्री जिंदल ने कहा, 'मैं भाजपा की सदस्य नहीं हूं। मैं वही करूंगी जो हिसार की जनता कहेगी। हिसार की सेवा करने के लिए मैं चुनाव जरूर लडूंगी।' उन्होंने आगे कहा, लोकसभा चुनाव में मैं सिर्फ और सिर्फ अपने बेटे का चुनाव प्रचार करने के लिए गई थी। मैंने कभी भी भाजपा पार्टी को ज्वाइन नहीं किया था।

रणजीत सिंह चौटाला ने भी दिया इस्तीफा

कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने भी अपने पद से इस्तीफी दे दिया। रानियां से टिकट कटने की वजह से वो पार्टी से नाराज थे। इस्तीफा देने के बाद रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि वह हर हाल में रानियां विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि रोड शो दिखाकर अपना शक्ति प्रदर्शन करूंगा। भले ही किसी दूसरी पार्टी से लड़ू या आजाद उम्मीदवार के तौर पर, लेकिन चुनाव जरूर लड़ूंगा।

कई बड़े नेता दे चुके हैं इस्तीफा 

हरियाणा में टिकट बंटवारे के बाद से भाजपा के कई बड़े नेता इस्तीफा दे चुके हैं। भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद रतिया सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी को अलविदा कह दिया। उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया क्योंकि वो रतिया सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से नाराज थे। इस सीट से बीजेपी की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दिया गया है। वहीं, हिसार जिले के भाजपा सचिव महामण्डलेश्वर दर्शन गिरी महाराज ने भी अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं अन्य सभी प्रकार की जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा है कि वह अपने कुछ व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफे दे रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें-

हरियाणा: अब बीजेपी नेता और मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिया इस्तीफा, टिकट कटने से थे नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।