Haryana Assembly Election Live: हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चली। मतदान के दौरान पूरे सूबे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला समेत 1031 अन्य उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। पढ़िए चुनाव से जुड़े हर बड़े अपडेट्स।