1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: कुरुक्षेत्र में ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग, 3 लोगों की मौत

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग, 3 लोगों की मौत

 Published : Jul 09, 2024 02:32 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 02:32 pm IST

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई है और 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Haryana Car catches fire- India TV Hindi
ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लगी Image Source : REPRESENTATIVE PIC

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा के पास एक ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात की है और मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पिहोवा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि चारों युवक जब परीक्षा देने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे तभी पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर उनकी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद कार में आग लग गई। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक युवक को वाहन से बाहर निकाल लिया जिसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक राजस्थान के पिलानी और हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे। कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में आशीष का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही और मृतकों तथा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। (इनपुट: भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।