1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में हुड्डा, सैलजा, कैप्टन और सुरजेवाला के कितने करीबी? देखें पूरी सूची

हरियाणा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में हुड्डा, सैलजा, कैप्टन और सुरजेवाला के कितने करीबी? देखें पूरी सूची

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 13, 2025 08:50 am IST,  Updated : Aug 13, 2025 09:06 am IST

कांग्रेस ने हरियाणा में पार्टी की जिला समितियों के 32 अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। नियुक्त किए गए कई लोग वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के करीबी बताए जा रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला। फाइल फोटो- India TV Hindi
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला। फाइल फोटो Image Source : PTI

चंडीगढ़ः हरियाणा में कांग्रेस ने 15 साल के बाद डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी का गठन किया है। गुटबाजी के चलते कांग्रेस पिछले पंद्रह सालों में राज्य में अपना संगठन खड़ा नहीं कर पाई थी। 15 साल बाद एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त कर पार्टी ने जिला अध्यक्षों की एक सूची मंगलवार शाम को जारी की। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के गुट से कई नेताओं को जगह मिली है। 

कुमारी सैलजा गुट को इन जिलों की मिली कमान

कुमारी सैलजा के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इनमें अंबाला, अंबाला कैंट, अंबाला ग्रामीण, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फरीदाबाद और यमुना नगर जैसे जिले शामिल हैं।

बंसी लाल परिवार के करीबी को भिवानी जिले की कमान

वहीं, भिवानी जिला अध्यक्ष बंसी लाल परिवार के करीबी को बनाया गया है। लेकिन हरियाणा जिला अध्यक्षों की सूची में हुड्डा परिवार का वर्चस्व है। सूत्रों के मुताबिक लगभग 15-16 जिला अध्यक्ष हुड्डा खेमे से बनाए गए हैं। 

हुड्डा समर्थक जिला अध्यक्षों की लिस्ट

  1. भिवानी शहरी
  2. भिवानी ग्रामीण
  3. फतेहाबाद
  4. गुरुग्राम शहरी
  5. गुरुग्राम ग्रामीण
  6. हिसार
  7. झज्जर
  8. जिंद
  9. करनाल शहरी
  10. करनाल ग्रामीण
  11. कुरुक्षेत्र
  12. मेवात
  13. पानीपत शहरी
  14. सोनीपत ग्रामीण
  15. सोनीपत शहर

रेवाड़ी में कैप्टन अजय यादव गुट का दबदबा

वहीं, जिला अध्यक्षों के चयन में वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव के करीबों को भी जगह मिली है। कैप्टन अजय यादव के करीबी नेताओं को रेवाड़ी ग्रामीण और रेवाड़ी शहरी का जिला अध्यक्ष बनाया गया। 

सुरजेवाला के करीबी को बनाया गया कैथल का जिलाध्यक्ष

महेंद्रगढ़ से राव नरेंद्र सिंह के करीबी को जिला अध्यक्ष बनाया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला के करीबी को कैथल का जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। चरखी दादरी से भारत जोड़ो यात्रा में काफी एक्टिव दिखे सुशील धनक को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।

जल्द होगा नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान

राज्य में चुनाव के के 10 महीने बाद भी कांग्रेस राज्य में अपना नेता विपक्ष नहीं चुन पाई है। सूत्रों के मुताबिक अब जल्द पार्टी राज्य में नेता प्रतिपक्ष (CLP) के नेता और प्रदेश अध्यक्ष का भी ऐलान करेगी।

हरियाणा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की लिस्ट

  1. अंबाला कैंट- परविन्दर परी
  2. अम्बाला सिटी- पवन अग्रवाल
  3. अम्बाला ग्रामीण- दुष्यन्त चौहान
  4.  भिवानी ग्रामीण- अनिरुद्ध चौधरी
  5.  भिवानी शहरी- प्रदीप गुलिया
  6.  चरखी दादरी- सुशील धानक
  7. फरीदाबाद- बलजीत कौशिक
  8.  फतेहाबाद- अरविन्द शर्मा
  9.  गुरुग्राम ग्रामीण- वर्धन यादव
  10. गुरुग्राम शहरी- पंकज डावर
  11.  हिसार ग्रामीण- बृज लाल खोवल
  12. हिसार शहरी- बजरंग दास गर्ग
  13. झज्जर-संजय यादव
  14. जींद-श्री ऋषि पाल
  15. कैथल- रामचंदर गुज्जर
  16. करनाल ग्रामीण-राजेश वैद
  17.  करनाल शहरी- पराग गाबा
  18. कुरुक्षेत्र- मेवा सिंह
  19.  महेंद्रगढ़- सत्यवीर यादव
  20.  मेवात (नूंह) -शाहिदा खान
  21.   पलवल- नेत्रपाल अधाना
  22.   पंचकुला- संजय चौहान
  23.  पानीपत ग्रामीण- रमेश मलिक
  24.  रेवाड़ी ग्रामीण- सुभाष चंद चावड़ी
  25.  रेवाड़ी शहरी-प्रवीण चौधरी
  26.  रोहतक ग्रामीण- बलवान सिंह रंगा
  27.  रोहतक शहरी- कुलदीप सिंह
  28.  सिरसा- संतोष बेनीवाल
  29.  सोनीपत ग्रामीण- संजीव कुमार दहिया
  30.  सोनीपत शहरी- कमल दीवान
  31.  यमुनानगर ग्रामीण- नर पाल सिंह
  32.  यमुनानगर शहरी- देवेन्द्र सिंह

 

जून में शुरू हुई चयन की प्रक्रिया

नए जिला समिति अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया जून में तब शुरू हुई थी, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगठन के कायाकल्प अभियान के तहत हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं और एआईसीसी तथा प्रदेश कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।