1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: गुरमीत राम रहीम की 21 दिनों की फरलो खत्म, रोहतक पुलिस आज सुनारिया जेल लेकर जाएगी

हरियाणा: गुरमीत राम रहीम की 21 दिनों की फरलो खत्म, रोहतक पुलिस आज सुनारिया जेल लेकर जाएगी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 04, 2024 06:53 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 06:57 am IST

गुरमीत राम रहीम की 21 दिनों की फरलो खत्म हो चुकी है। हरियाणा के रोहतक में स्थित सुनारिया जेल में उसे आज वापस ले जाया जाएगा। बता दें कि साध्वी दुष्कर्म मामले में वह जेल की सजा काट रहा है।

Ram Rahim- India TV Hindi
राम रहीम Image Source : FACEBOOK/ DERA SACHA SAUDA

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में गुरमीत राम रहीम की 21 दिनों की फरलो खत्म हो चुकी है। वह 3 सितंबर तक ही फरलो पर था। आज रोहतक पुलिस उसे यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम से रोहतक की सुनारिया जेल लेकर आएगी।

क्या है पूरा मामला?

साध्वी दुष्कर्म मामले में साल 2017 में गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 13 अगस्त को सरकार की तरफ से 21 दिन की फरलो मिली थी, जिसे उसने यूपी के बरनावा आश्रम में बिताया था। फरलो पूरी होने पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे रोहतक की जेल में लेकर जाएगी। 

पहले भी कई बार आ चुका है जेल से बाहर

बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से बीती 19 जनवरी को छठी बार 50 दिनों की पैरोल पर बरनावा आश्रम आया था। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रहा। इस दौरान उसने अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर रामलला को विराजमान करने पर भी एक गाना लॉन्च किया था। 50 दिन की पैरोल का समय बिताने के बाद वह यहं से 10 मार्च को सुनारिया जेल वापस चला गया। 

इससे पहले भी डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवम्बर 2023 को 21 दिनों की फरलो पर बरनावा आश्रम में रहा। हालांकि डेरा प्रमुख के बार-बार पैरोल को लेकर मामला हाइकोर्ट मे गया था। 13 अगस्त को डेरा प्रमुख के सातवीं बार 21 दिनों की फरलो लेकर फिर बरनावा आश्रम पहुंचा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।