1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हिमानी का हत्यारा गिरफ्तार, चार्जिंग वायर से गला घोंट कर ली जान, सामने आई मर्डर की वजह, पुलिस ने किए कई खुलासे

हिमानी का हत्यारा गिरफ्तार, चार्जिंग वायर से गला घोंट कर ली जान, सामने आई मर्डर की वजह, पुलिस ने किए कई खुलासे

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 03, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 04:34 pm IST

आरोपी का नाम सचिन है। उसकी उम्र 30 साल है। वह पहले से ही शादीशुदा है। उसके 2 बच्चे भी हैं। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है। पुलिस के सामने आरोपी सचिन ने हिमानी की हत्या की बाद कबूल की है।

आरोपी सचिन गिरफ्तार- India TV Hindi
आरोपी सचिन गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेत्री हिमानी मर्डर केस में जो खुलासा हुआ है। वह बेहद चौंकाने वाला है। हिमानी के मर्डर की वजह ब्लैकमेलिंग बताई गई है। पुलिस ने हिमानी मर्डर केस में आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। सचिन ने कुबुल किया है उसने ही हिमानी की हत्या की थी।

एक साल से थे रिलेशनशिप में

हिमानी नरवाल के हत्या मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। सचिन ने पुलिस को बताया है कि हिमानी और वो एक साल से रिलेशनशिप में थे। हिमानी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। पैसों की डिमांड कर रही थी। इसके बाद सचिन ने मर्डर की इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, हिमानी की मां का दावा है उनकी बेटी की हत्या के पीछे सियासी एंगल है।

दिल्ली से किया गया गिरफ्तार

हिमानी हत्या केस पर अपर पुलिस महानिदेशक केके राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। एडीजीपी ने बताया कि पुलिस ने ब्लांड मर्डर में जिस युवती की डेड बॉडी सूटकेस में मिली थी। उस मामले में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम सचिन है। वह खैरपूर गांव, झज्जर जिले का रहने वाला है।

चार्जिंग वायर से गला घोंट कर की हत्या

घटना वाली रात आरोपी का मृतका हिमानी से झगड़ा हुआ था। मोबाइल की चार्जिंग वायर से गला घोंट कर हत्या की गई थी। 28 फरवरी को हत्या कर गहने लेकर आरोपी झज्जर भाग गया था। रात को वापस आ कर शव को सूटकेस में ले गया। आरोपी सचिन ने सांपला बस के पास शव को फेंका था। 

दो बच्चों का पिता है आरोपी सचिन

दोनों के बीच कुछ पैसों के लेन-देन की बात सामने आई है। करीब डेढ़ साल से सचिन हिमानी के संपर्क में था। वह बहुत अच्छे दोस्त थे। उसके घर भी आना-जाना था। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी सचिन शादी शुदा और दो बच्चों का पिता है।

पुलिस अब करेगी वेरिफिकेशन

आरोपी ने इंटर कास्ट लव मेरिज की थी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी। अभी तक वह अकेला ही हत्या की वारदात में शामिल रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी सचिन ने जो कहानी बताई है। उसे वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी। दोनों के बीच पैसों का लेनदेन था। इसे भी वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।