1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'मुझे तो पूरा हरियाणा...', 42 BJP प्रभारियों की लिस्ट में अपना नाम नहीं होने पर अनिल विज ने ली चुटकी

'मुझे तो पूरा हरियाणा...', 42 BJP प्रभारियों की लिस्ट में अपना नाम नहीं होने पर अनिल विज ने ली चुटकी

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 31, 2025 11:20 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 11:21 pm IST

अनिल विज से जब पूछा गया कि वह इस घटनाक्रम को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "देखिए, अन्य विधायकों को एक-एक निर्वाचन क्षेत्र सौंपा गया है, लेकिन मुझे पूरे हरियाणा की देखरेख करनी है।

anil vij- India TV Hindi
अनिल विज Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने राज्य की 42 विधानसभा सीटों के प्रभारी नियुक्त किए गए विधायकों की लिस्ट में अपना नाम नहीं होने को तवज्जों नहीं देते हुए कहा कि उन्हें पूरे प्रदेश की देखरेख करनी होती है। हरियाणा में उन 42 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई हैं जहां 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने इन सीटों के लिए मंगलवार को प्रभारियों की नियुक्त की।

राज्यव्यापी दौरे की योजना की घोषणा 

अंबाला में पत्रकारों से बात करते हुए, विज ने जल्द ही राज्यव्यापी दौरे की योजना की भी घोषणा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि ये विधायक पार्टी को मज़बूत बनाने, विकास की नई जरूरतों की पहचान करने और जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए जमीनी स्तर पर भी काम करेंगे।

मैं पार्टी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं- विज

अंबाला कैंट से विधायक विज से जब पूछा गया कि वह इस घटनाक्रम को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "देखिए, अन्य विधायकों को एक-एक निर्वाचन क्षेत्र सौंपा गया है, लेकिन मुझे पूरे हरियाणा की देखरेख करनी है। मैं पार्टी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं और सात बार जीत चुका हूं। जल्द ही, मैं विभिन्न स्थानों पर नए और पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए राज्यव्यापी दौरा शुरू करूंगा।"

पूर्व CM से रहे तनावपूर्ण रिश्ते

बता दें कि 72 वर्षीय अनिल विज अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में अंबाला कैंट सीट से जीत हासिल की थी और निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को हराकर सातवीं बार विधायक बने थे। विज के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ रिश्ते हमेशा से तनावपूर्ण रहे। उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी पर भी कई बार टिप्पणी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।