Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, बढ़ सकती है ठंड

हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, बढ़ सकती है ठंड

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
Published : Feb 10, 2026 01:36 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 01:47 pm IST

हरियाणा के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। अगले 48 घंटे के दौरान मौसम बदल सकता है और कई जिलों में झमाझम बारिश भी हो सकती है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ः हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। दरअसल, हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है। 

हरियाणा में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम है। मंगलवार को कई जिलों में बादल छाया हुआ है। हालांकि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि ठंडी हवाएं चलने से सुबह और रात में ठंड पड़ रही है। 

हरियाणा में दर्ज किया जा रहा है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के उत्तरी हिस्सों पंचकूला, चंडीगढ़, यमुना नगर, अंबाला में तापमान 20–22°C, मध्य हिस्सों में 22-24°C और हरियाणा के बाकी हिस्सों में 24-26°C रहने की संभावना है। उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कम से कम तापमान 06–08°C और राज्य के बाकी हिस्सों में 08-10°C रहने की संभावना है। इस हफ़्ते राज्य में कम से कम तापमान सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है।

करनाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, गुरुग्राम में 8.1 डिग्री, नारनौल में 8.5 डिग्री, हिसार में 8.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसका मतलब यह हुआ कि प्रदेश के लोगों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। 

पंजाब में भी पड़ रही है ठंड

बता दें कि पंजाब के कई हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ी है और फरीदकोट व होशियारपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस आस-पास दर्ज किया जा रहा है। पंजाब के अन्य स्थानों में फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, अमृतसर में 5.7 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री, गुरदासपुर में 7 डिग्री, लुधियाना में 9.4 डिग्री और पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement