1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में भी इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार, विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के फुल मूड में है कांग्रेस

हरियाणा में भी इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार, विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के फुल मूड में है कांग्रेस

 Reported By: Puneet Pareenja Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 11, 2024 08:55 am IST,  Updated : Jun 11, 2024 09:40 am IST

चुनावी नतीजे के आने के ठीक बाद ही विपक्षी दलों की एकता में दरार आ गई है। खबर आ रही है कि हरियाणा में भी इंडी गठबंधन में बिखराव शुरू हो गया है। जिसे लेकर सियासी गलियारे में इस चर्चा का बाजार गरमा गया है।

दीपेंद्र हुड्डा- India TV Hindi
दीपेंद्र हुड्डा Image Source : SOCIAL MEDIA

चुनावी नतीजे आने के बाद इंडिया गठबंधन में दरार पड़ने लगी है। जहां पहले ही दिल्ली और राजस्थान में इंडिया गठबंधन अलग-थलग पड़ गया है। वहीं, अब हरियाणा में भी इंडिया गठबंधन टूट चुका है। इंडिया गठबंधन को लेकर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला किया है कि हरियाणा में पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। वह राज्य में अकेले चुनाव लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने आगे कहा कि हमें हरियाणा को बचाना है बदलाव लाना है। 

जैसे को तैसा वाली नीयत पर कांग्रेस

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ जैसा सुलूक दिल्ली में किया था, वैसा ही सुलूक कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ हरियाणा में किया। लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आते ही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में इंडी गठबंधन से अलग होने का मन बना लिया था और नतीजों के आने के कुछ दिन बाद ही उसने अपना गठबंधन कांग्रेस से यह कहते हुए तोड़ लिया था कि हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। हम दिल्ली का विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगे।

गठबंधन में आम आदमी पार्टी को जरा भी फायदा नहीं हुआ

लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने इंडी गठबंधन के तहत साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जिसमें आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर तो कांग्रेस ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दिल्ली के सातों लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन को मुंह की खानी पड़ी थी। उधर, दोनों पार्टियों ने हरियाणा में भी साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जिनमें 5 सीटें कांग्रेस ने जीत कर अपने नाम कर ली थी। लेकिन हरियाणा में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नसीब नहीं हुई थी। दिल्ली में मिली आम आदमी पार्टी को करारी हार के सदमे से पार्टी अभी उबर नहीं पाई है। अभी से ही दोनों पार्टियों के बीच फासले बढ़ते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, बोले- हमेशा गरीबों को गुमराह कर उनका शोषण किया

हरियाणा में 50 हजार पदों पर जल्द निकलने वाली है वैकेंसी, सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।