1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'पीएम मोदी का लक्ष्य आतंकवाद को खत्म करना, युद्ध नहीं', CM नायब सैनी का बयान

'पीएम मोदी का लक्ष्य आतंकवाद को खत्म करना, युद्ध नहीं', CM नायब सैनी का बयान

 Published : May 16, 2025 07:25 am IST,  Updated : May 16, 2025 08:03 am IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य आतंकवाद को खत्म करना है, युद्ध नहीं है।

पीएम मोदी को लेकर सीएम नायब का बड़ा बयान।- India TV Hindi
पीएम मोदी को लेकर सीएम नायब का बड़ा बयान। Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीतच कई दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन चुकी है और LoC और सीमा पर शांति देखी जा रही है। देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई को समर्थन दिया है और पीएम मोदी की तारीफ भी की है। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी बड़ा बयान दिया है। सीएम सैनी ने कहा है कि पीएम मोदी का लक्ष्य आतंकवाद को खत्म करना है, युद्ध नहीं है।

क्या बोले सीएम सैनी?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को विश्व शांति केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी युद्ध नहीं चाहते बल्कि वह आतंकवाद को खत्म करना चाहते हैं। सीएम सैनी ने आगे ये भी कहा कि भारत दुनिया में शांति के साथ ही शक्ति का उदाहरण पेश करता है। 

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। सीएम सैनी ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण युद्ध छेड़ने पर नहीं, बल्कि आतंकवाद को समाप्त करने पर केंद्रित है।

कैसे हुआ सीजफायर?

बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मार डाला था। भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से हमला किया है। हालांकि, भारतीय सेना ने एयर डिफेंस की मदद से पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। इसके बाद भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी वायुसेना के 11 एयरबेस, एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड और कंट्रोल सेंटर और रडार स्थलों समेत कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत के डर से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और शांति की अपील करने लगा जिसके बाद दोनों देशों के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- पानीपत से पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी, पुलिस के हत्थे चढ़ा जासूस

हरियाणा में ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू, 25 मई तक के लिए आदेश जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।