Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पानीपत से पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी, पुलिस के हत्थे चढ़ा जासूस

पानीपत से पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी, पुलिस के हत्थे चढ़ा जासूस

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : May 14, 2025 09:55 pm IST, Updated : May 14, 2025 09:59 pm IST

हरियाणा पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में कुछ लोगों को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में मंगलवार को पानीपत जिले में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

पानीपतः हरियाणा के पानीपत से एक पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सेक्टर-13/17 क्षेत्र से पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में कुछ लोगों को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में मंगलवार को पानीपत जिले में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान में बैठे लोगों को भेज रहा था खुफिया जानकारी

आरोपी की पहचान नौमान इलाही (28) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा का निवासी है। आरोपी जिले में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था। पानीपत के प्रभारी एसपी राम पुनिया ने कहा कि इलाही पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में था और उन्हें संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा था। जब पूछा गया कि इलाही किससे संपर्क में था, तो पुनिया ने कहा कि ये चीजें जांच का हिस्सा हैं। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पंजाब में भी दो संदिग्ध जासूस हुए थे गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी एक अन्य घटना के तुरंत बाद हुई है जिसमें पंजाब पुलिस ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली में उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पिछले महीने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए सैन्य टकराव के मद्देनजर हरियाणा में कड़ी सतर्कता के बीच इलाही की गिरफ्तारी हुई है। भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को एक समझौते पर पहुंच कर तत्काल प्रभाव से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का फैसला किया था। चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद दोनों देश पूर्ण पैमाने पर युद्ध के कगार पर पहुंच गए थे। 

इनपुट- पीटीआई

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement