1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Lok Sabha Election Results 2024: हरियाणा में भाजपा पर भारी पड़ रही कांग्रेस, जानें रुझानों का हाल

Lok Sabha Election Results 2024: हरियाणा में भाजपा पर भारी पड़ रही कांग्रेस, जानें रुझानों का हाल

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jun 04, 2024 10:11 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 10:37 am IST

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर रुझानों में कांग्रेस काफी आगे निकल गई है। आपको बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Haryana Lok Sabha Election Results 2024 (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Haryana Lok Sabha Election Results 2024 (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल का INDI अलायंस भाजपा और एनडीए को कड़ी टक्कर देता दिखाई दे रहा है। इस बीच सबसे बड़ा उलटफेर हरियाणा में हुआ है। आपको बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में भी वर्तमान में भाजपा की ही सरकार है। हालांकि, इस बार बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। 

मतगणना जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। हरियाणा की दस सीटों में अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और हिसार लोकसभा सीट शामिल हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यहां गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं।

कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

ताजा रुझानों की बात करें तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ मिलकर भाजपा पर भारी पड़ रही है। ताजा रुझानों में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 4 सीटों बढ़त बनाए हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।