हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर अजय उर्फ बिट्टू बरोना ने 5 साल तक कोमा में रहने के बाद दम तोड़ दिया। अजय उर्फ बिट्टू को 18 मार्च 2021 को सोनीपत कोर्ट परिसर में कैदियों की गाड़ी में ही सिपाही महेश ने गोली मार दी थी, जिसके बाद वह लगातार कोमा में था। जानकारी के अनुसार, कुख्यात गैंगस्टर अजय उर्फ बिट्टू बरोना को पिछले शनिवार को रोहतक जेल से पेरोल पर बाहर लाया गया था। उसकी मौत के बाद सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल खरखोदा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
गैंगस्टर अजय उर्फ बिट्टू पर दर्ज थे कई मामले
सोनीपत के खरखौदा के गांव बरोना का रहने वाला बिट्टू बरोना हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर था और इस पर हत्या ,लूट,हत्या के प्रयास जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे। वही अजय उर्फ बिट्टू बरोना पर 18 मार्च 2021 को सोनीपत कोर्ट परिसर में कैदियों की गाड़ी में ही सिपाही महेश ने गोली मार दी थी और अजय उर्फ बिट्टू बरोना पर हुए इस हमले के कुछ ही मिनटों बाद उसके पिता कृष्ण को भी गांव बरोना में गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
अजय उर्फ बिट्टू बरोना के भाई दिनेश ने बताया कि उसके भाई हजारों बिट्टू बरौना पर कोर्ट में ही महेश नाम की सिपाही ने गोली से हमला किया था और उसके सिर में गोली लगी थी और गोली सर मेंह रह गई थी और वह 5 साल तक कोमा में रहा है और आज उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि जिसने उस पर हमला किया था उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
वहीं, सोनीपत में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गौरड़ गांव के खेतों में क्राइम यूनिट वन और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान कुख्यात राजू उर्फ बांडा निवासी किडौली के रूप में हुई है। एक अन्य बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनभर से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।
रिपोर्ट- सन्नी मलिक, सोनीपत