1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. रोहतक में डबल मर्डर करने वाले बदमाशों का सोनीपत में एनकाउंटर, गोली लगने से दोनों अपराधी घायल

रोहतक में डबल मर्डर करने वाले बदमाशों का सोनीपत में एनकाउंटर, गोली लगने से दोनों अपराधी घायल

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 07, 2025 10:08 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 10:11 pm IST

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। गोलीबारी में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में भर्ती बदमाश- India TV Hindi
अस्पताल में भर्ती बदमाश Image Source : REPORTER

सोनीपत की एंटी गैंगस्टर यूनिट और क्राइम ब्रांच वन की टीम को बड़ी कामयाबी मिली हैं। खरखौदा थाना क्षेत्र के झरोठी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर शाम रोहतक के बलियाना गांव में बाप बेटे को मौत के घाट उतारने वाले दो बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इसमें दो आरोपी के पैरों में गोलियां लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों का खरखोदा सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बदमाशों के पास से हथियार बरामद

पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश रोहतक के गांव बलियाना निवासी हिमांशु (19 वर्ष) और सन्नी (19 वर्ष) है। दोनों बदमाशों ने शुक्रवार सुबह रोहतक में दीपक और उसके पिता धर्मबीर की हत्या की थी और दोनों गाड़ी में सवार होकर सोनीपत की तरफ आ रहे थे। सूचना मिलने पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सोनीपत की टीम ने खरखौदा इलाके में घेराबंदी की थी। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे दोनों आरोपी के पैरों में गोलियां लगने से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से जिंदा राउंड और दो हथियार बरामद किया है।

दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

रोहतक के बलियाना गांव में बाप बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद दोनों बदमाशों के बारे में सूचना थी कि वे सोनीपत की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी और रुकने का प्रयास किया था। दोनों बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए थे और दोनों ने रोकने की वजह फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोलियां लगी है। दोनों के पैरों में दो-दो गोलियां लगी हैं। कुछ समय पहले हुई हत्या के मामले में बदला लेने के लिए इन दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।  

रिपोर्ट- सन्नी मलिक, सोनीपत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।