Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'देश को गुमराह कर रहे राहुल गांधी, हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों पर सीएम सैनी ने किया पलटवार

'देश को गुमराह कर रहे राहुल गांधी, हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों पर सीएम सैनी ने किया पलटवार

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1 Published : Nov 05, 2025 06:52 pm IST, Updated : Nov 05, 2025 07:39 pm IST

राहुल गांधी के दावों पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस एजेंडा-विहीन हो गई है, वे झूठ फैलाकर देश को गुमराह कर रहे हैं।"

नायब सिंह सैनी- India TV Hindi
Image Source : ANI नायब सिंह सैनी

पंचकूला: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वोट चोरी के राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर एजेंडा विहीन होने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी के दावों पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस एजेंडा-विहीन हो गई है, वे झूठ फैलाकर देश को गुमराह कर रहे हैं।"

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए?

बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और निर्वाचन आयोग द्वारा ‘‘भारतीय लोकतंत्र की हत्या’’ करने के लिए ‘‘वोट चोरी’ की जो व्यवस्था विकसित की गई है, उसका उपयोग बिहार विधानसभा चुनाव में भी किया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया। उन्होंने यह दावा करते हुए विस्तृत प्रस्तुति दी कि पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव ‘‘चोरी’’ किया गया था। 

राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो निर्वाचन आयुक्तों की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया, ‘‘यह बहुत स्पष्ट है कि वोट चोरी के लिए कौन जिम्मेदार है। इन सज्जनों ने यह सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत की कि कांग्रेस हरियाणा में चुनाव नहीं जीत सके। निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री (अमित शाह) के साथ साझेदारी की है और उन्होंने इस देश की लोकतांत्रिक बुनियाद को नष्ट कर दिया है।'' उन्होंने दावा किया, ‘‘हमारे सामने यह स्पष्ट है कि ‘वोट चोरी’ अब एक व्यवस्था बन गयी है। यह औद्योगीकरण का रूप ले चुका है और इसका उपयोग किसी भी राज्य में किया जा सकता है। इसका उपयोग बिहार में होने जा रहा है और मुझे विश्वास है कि बिहार चुनाव के बाद हमें वही रिकॉर्ड मिलेंगे।’’ 

राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘एक देशभक्त भारतीय के रूप में यह मेरा कर्तव्य है और विपक्ष के नेता के रूप में मेरी भूमिका आपको हकीकत की उस दुनिया से अवगत कराना है जिसमें आप रह रहे हैं। विपक्ष कैसे आगे बढ़ता है, हम उस पर समन्वय करेंगे और मिलकर काम करेंगे।’

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement