1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को गिफ्ट कर दिया 100 गज का प्लॉट, कीमत जान हो जाएंगे हैरान; VIDEO

पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को गिफ्ट कर दिया 100 गज का प्लॉट, कीमत जान हो जाएंगे हैरान; VIDEO

 Published : Mar 30, 2024 10:58 am IST,  Updated : Mar 30, 2024 11:04 am IST

आमतौर पर जैसे हर घर में किन्नर बधाई लेने पहुंचते हैं, ठीक उसी तरह शमशेर सिंह के घर भी किन्नरों ने गीत गाना और नाचना शुरू किया।इस दौरान नवजात पौत्र की खुशी में दादा शमशेर ने गिफ्ट के तौर पर उन्हें 100 वर्ग गज का प्लॉट देने की घोषणा की।

दादा ने पोता होने की...- India TV Hindi
दादा ने पोता होने की खुशी में प्लॉट दान दिया। Image Source : INDIA TV

अक्सर किसी के घर में शादी की खुशियां हो या फिर बेटे का जन्म, किन्नर बधाई लेने जरूर आते हैं। परिवार किन्नरों को सम्मान के रूप में उन्हें गिफ्ट या कैश जरूर देते हैं, लेकिन शुक्रवार को रेवाड़ी में किन्नरों को ऐसा गिफ्ट मिला कि उसे सुनकर वह भी दंग रह गए। क्योंकि ऐसा गिफ्ट उन्हें जीवन में पहली बार मिला है।

घर बधाई मांगने पहुंचे थे किन्नर

हरियाणा के रेवाड़ी शहर की सत्ती कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के घर में कुछ दिन पहले पोते ने जन्म लिया था। शमशेर सिंह पेशे से बड़े जमींदार है। उनकी पुश्तैनी जमीन शहर के आसपास काफी ज्यादा है। उनके बेटे प्रवीण यादव पेशे से एडवोकेट है। कुछ समय पहले प्रवीण को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। प्रवीण ने पहली संतान के रूप में बेटे का जन्म होने की खूब खुशियां मनाईं। खुशियों की इस कड़ी में शमशेर सिंह के घर किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल पहुंचीं। आमतौर पर जैसे हर घर में किन्नर बधाई लेने पहुंचते हैं, ठीक उसी तरह शमशेर के घर में भी किन्नरों ने गीत गाना और नाचना शुरू किया।

किन्नरों को दे दिया 100 गज का प्लॉट

किन्नरों के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आसपास की महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंच गई। करीब 10 मिनट तक प्रोग्राम चला। इसके बाद नवजात पौत्र की खुशी में दादा शमशेर सिंह ने गिफ्ट के तौर पर 100 वर्ग गज का प्लॉट देने की घोषणा की। शमशेर सिंह ने सभी के बीच में कहा कि वह किन्नरों के नाम एक प्लॉट देंगे। जब शमशेर सिंह ने पूछा कि आप इस प्लॉट में क्या करेंगे तो किन्नरों ने बताया कि वह पशु बांधेंगे। इस पर शमशेर सिंह ने कहा कि भैंस भी चाहिए हो तो बता देना, वो भी दे देंगे।

देखें वीडियो-

बता दें कि किन्नरों को दिया ये प्लॉट शहर के झज्जर रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी और रामसिंहपुरा के बीच में है। इसकी फिलहाल कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच है।

(रिपोर्ट- संजय कौशिक)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।