1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. यमुनानगर में कार में बैठे युवक पर स्कूटी सवार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, खेत में जाकर खुद को भी मारी गोली

यमुनानगर में कार में बैठे युवक पर स्कूटी सवार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, खेत में जाकर खुद को भी मारी गोली

 Published : Feb 12, 2025 06:48 am IST,  Updated : Feb 12, 2025 07:04 am IST

यमुनानगर में कार में बैठे युवक को एक शख्स ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर ने खुद को भी गोली मार लिया। जिससे वह भी घायल हुआ है।

युवक पर स्कूटी सवार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां- India TV Hindi
युवक पर स्कूटी सवार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां Image Source : INDIA TV

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर के मॉडल टाउन स्थित डीएवी डेंटल कॉलेज के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। कार में बैठे युवकों पर एक एक्टिवा सवार युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें एक युवक को दो गोलियां लगीं। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-18 निवासी संकेत कुमार अपने दोस्त के साथ मंगलवार शाम डीएवी डेंटल कॉलेज के पास कार में बैठा था। दोनों दोस्त बातें कर रहे थे तभी स्कूटी सवार एक युवक पहुंचा और संकेत पर गोलियां चलाने लगा। युवक ने कार के शीशे पर भी कई गोलियां मारी।

हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हैं। वहीं हमलावर की पहचान आशीष पुत्र संजीव माजरी निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद, आशीष ने मौके से फरार होकर खेतों में जाकर अपने आप खुद को भी गोली मार ली। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि अभी पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

पुलिस ने दी ये जानकारी

डीएसपी का कहना है कि जैसे ही सुचना मिली मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पता चला कि जिसने गोलियां चलाई थी उसने खुद को भी गोली मार ली। मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

रिपोर्ट- कुलवंत सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।