1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने की हत्या, कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर भेजा

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने की हत्या, कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर भेजा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 10, 2025 06:07 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 02:26 pm IST

स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव के पिता ने ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। राधिका यादव के पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उन्हें तीन गोलियां मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने राधिका के पिता को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन की रिमांड में भेज दिया गया।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के गुरुग्राम गुरुवार को राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टेनिस खिलाड़ी के पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से तीन गोलियां मारकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक खिलाड़ी की पहचान राधिका यादव के रूप में हुई है। वह राज्य स्तर की टेनिसी खिलाड़ी थीं। घटना टेनिस खिलाड़ी के घर में ही हुई। सुशांत लोक फेस 2 के G ब्लॉक के घर पर ही पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार सुबह 10.30 बजे के करीब 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी के पिता ने बेटी को गोली मार दी। यहां सेक्टर 57 में पहली मंजिल पर टेनिस खिलाड़ी अपने परिवार के साथ रहती थीं। तीन गोलियां लगने के बाद राधिका को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने राधिका के पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस ने 2 दिन की रिमांड मांगी थी, हालांकि अदालत ने एक दिन की रिमांड ही मंजूर की।

टेनिस एकेडमी चलाती थीं राधिका

राधिका राज्य स्तर की जानी-मानी खिलाड़ी थीं। उन्होंने कई पदक जीते थे। वह एक टेनिस एकेडमी भी चलाती थीं, जहां वह दूसरे बच्चों को टेनिस सिखाती थीं। अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि टेनिस खिलाड़ी की हत्या क्यों की गई। गुरुग्राम सेक्टर 56 के पुलिस अधिकारी के अनुसार गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि एक 25 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवती के चाचा से बात की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। घटनास्थल पर ही पुलिस को पता चला कि युवती के पिता ने ही उसे गोली मारी है। महिला को तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई रिवाल्वर तो जब्त कर लिया है।

रील बनाने पर हुआ था विवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रील बनाने को लेकर राधिका यादव और उनके पिता के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पिता ने बेटी की हत्या कर दी। 23 मार्च, 2000 को जन्मी राधिका की डबल्स आईटीएफ रेटिंग 113 थी। वह लंबे समय से इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की रैंकिंग में टॉप-200 में बनी हुई थीं।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: सड़क के गड्ढे में समा गया बड़ा सा ट्रक, गुरुग्राम में भारी बारिश ने मचाई तबाही

बारात से लौट रही बस पर बदमाशों ने किया हमला, मारपीट कर लूट ले गए गहने-रुपये

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।