1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. बारात से लौट रही बस पर बदमाशों ने किया हमला, मारपीट कर लूट ले गए गहने-रुपये

बारात से लौट रही बस पर बदमाशों ने किया हमला, मारपीट कर लूट ले गए गहने-रुपये

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 08, 2025 03:27 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 03:27 pm IST

हरियाणा के करनाल जिले में एक बस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। यूपी के मेरठ जिले से बारातियों से भरी बस लौट रही थी, तभी ये हमला हुआ। बदमाशों ने बस में सवार लोगों से मारपीट की और उनके पास से गहने और रुपये लूट कर ले गए।

बदमाशों ने बस पर किया हमला।- India TV Hindi
बदमाशों ने बस पर किया हमला। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने बारात से वापस लौट रही एक बस पर हमला कर दिया। उन्होंने स की खिड़की तोड़ दी और बस में सवार लोगों के साथ मारपीट भी की। इतना ही उन्होंने बारात से लौट रही बस में मौजूद लोगों से गहने और रुपये भी लूट लिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शराब के नशे में पहले विवाद किया। इसके बाद बस को करनाल में घेर कर उसमें तोड़फोड़ की और लोगों से मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

बारात से लौट रही थी बस

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि पूरा मामला सोमवार की रात का है। यहां करनाल-मेरठ हाईवे पर बस सवार लोगों के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। उन्होंने बताया कि बस में सवार लोग मेरठ में आयोजित बारात से लौट रहे थे। हालांकि घटना के बाद दूल्हे में थाने में पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना के समय दूल्हा और नवविवाहित पत्नी अलग वाहन में थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

सात-आठ बदमाशों ने किया हमला

बस में मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने बस को रोक लिया। इसके बाद करीब सात से आठ लोग और मौके पर पहुंच गए। सभी बदमाशों ने बस की खिड़कियां तोड़ दीं। इसके बाद बस के अंदर मौजूद लोगों से मारपीट की। बस में सवार लोगों के मुताबिक आरोपियों ने नकदी और आभूषण भी लूट लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जलपान के लिए बस करनाल के पास रुकी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कथित तौर पर शराब पी रहे कुछ युवकों का बारातियों से झगड़ा हो गया। हालांकि, बाद में बाराती बस में सवार होकर चले गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।