1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. विनेश फोगाट के घर आने वाला है ‘नन्हा मेहमान’, कांग्रेस MLA ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की; शादी में लिए थे 8 फेरे

विनेश फोगाट के घर आने वाला है ‘नन्हा मेहमान’, कांग्रेस MLA ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की; शादी में लिए थे 8 फेरे

 Published : Mar 06, 2025 07:38 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 07:38 pm IST

विनेश फोगाट पिछले साल पेरिस ओलंपिक्स 2024 से बाहर होने के कारण खूब चर्चाओं में रही थीं। अब उनके घर एक खुशखबरी दस्तक दे रही है।

vinesh phogat- India TV Hindi
विनेश फोगाट Image Source : PTI

जींद: भारतीय पहलवान और जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। 31 वर्षीय विनेश फोगाट ने पति सोमवीर राठी के साथ ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी। विनेश और सोमवीर ने पोस्ट में लिखा, “नए अध्याय के साथ जारी रहेगी हमारी प्रेम कहानी।” इस पोस्ट से साफ हो गया कि विनेश मां बनने वाली हैं।

साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दी बधाई

विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके घर में खुशियां आने वाली हैं। अन्य भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने कमेन्ट सेक्शन में विनेश और सोमवीर को बधाई का संदेश भेजा है। कमेन्ट सेक्शन में भारतीय पहलवान को मिलने वाली बधाइयों का तांता लग गया है।

2018 में हुई थी शादी

विनेश ने साल 2018 में साथी सोमवीर राठी से शादी रचाई थी, सोमवीर भी पेशे से एक पहलवान हैं। हिंदू रीति-रिवाज से देखें तो शादी में 7 फेरे लिए जाते हैं, लेकिन विनेश और सोमवीर ने 8 फेरे लिए थे। ये आठवां फेरा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ की शपथ पर खत्म हुआ था, इसलिए उनकी शादी काफी अलग रही।

2024 में बनीं विधायक

वहीं, आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 की निराशा के बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उसके बाद विनेश ने राजनीति में एंट्री मारी थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन की और 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से जीत प्राप्त की थी। अब उनके घर एक खुशखबरी दस्तक दे रही है।

यह भी पढ़ें-

विनेश फोगाट के लगे लापता होने के पोस्टर, आहत रेसलर की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

साक्षी मलिक ने कहा- मुझे राजनीति का कोई लालच नहीं, विनेश के कांग्रेस ज्वाइन करने पर कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।