1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदलेगी? बीजेपी ने चुनाव आयोग से की ये अपील

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदलेगी? बीजेपी ने चुनाव आयोग से की ये अपील

 Published : Aug 24, 2024 02:13 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 02:34 pm IST

Haryana Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने की अपील की गई है।

Election Commission- India TV Hindi
चुनाव आयोग Image Source : FILE

Haryana Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखें बदलने का अनुरोध किया है। हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने  केंद्रीय चुनाव आयोग को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है।

चुनाव की तारीख बदलने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस तरह से केवल एक दिन (30 सितंबर का अवकाश) लेकर 28 सितंबर से 2 अक्तूबर के बीच पांच दिन के लंबे अवकाश पर जाने का लोगों को मौका मिल जाएगा। अनेक परिवारों के प्रदेश के बाहर जाने से निश्चित तौर पर मत प्रतिशत में भारी कमी आएगी।

वहीं 2 अक्तूबर को बीकानेर की नौखा तहसील में आसोज अमावस्या को लगने वाले मेले में बिश्नोई समाज के अधिकांश लोग एक अक्तूबर को ही रवाना होंगे। इससे से भी मत प्रतिशत में गिरावट आएगी। इसलिए बीजेपी ने आयोग से गुजारिश की है कि वह मतदान की तारीख बदलने के इस सुझाव पर सकारात्मक फैसला ले।

https://getapi.indiatvnews.com/doc/whatsapp-image-2024-08-24-at-2.05.01-pm.jpeg

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।