1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. फरीदाबाद में सड़क किनारे सूटकेस में मिली युवक की अर्धनग्न लाश, हाथ पर लिखा है 'रचना'

फरीदाबाद में सड़क किनारे सूटकेस में मिली युवक की अर्धनग्न लाश, हाथ पर लिखा है 'रचना'

 Published : Apr 11, 2023 07:27 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 07:28 pm IST

मृतक युवक के दाएं हाथ पर रचना लिखा हुआ है, उसकी लंबाई करीब पांच फीट नौ इंच है एवं शव 36 से 48 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है।

youth dead body in suitcase- India TV Hindi
सूटकेस में मिला युवक का शव Image Source : TWITTER

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद शहर में मंगलवार को बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां सूटकेस में बंद कर फेंकी गई एक युवक की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। जांच के दौरान पता चला कि यह शव 28 साल के युवक का था। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक का मर्डर कर सूटकेस को यहां फेंका गया है। आसपास के लोगों से शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। फिलहाल पुलिस इलाके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी तलाश रही है। साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है।

36 से 48 घंटे पुराना है शव

पुलिस ने बताया कि युवक की लाश फरीदाबाद के सेक्टर 28-29 के बाईपास किनारे सूटकेस में मिली और प्लास्टिक की रस्सी से उसे बांधा गया था। आज सुबह जब आसपास के लोगों ने यहां पर एक संदिग्ध बैग देखा तो उन्होंने इसकी सूचना वहां से गुजर रही पुलिस पीसीआर को दी जिसके बाद तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। मृतक के दाएं हाथ पर रचना लिखा हुआ है, उसकी लंबाई करीब पांच फीट नौ इंच है एवं शव 36 से 48 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें-

तफ्तीश में जुटी पुलिस
सूटकेस से कोई दस्तावेज नहीं मिला है और युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद सेक्टर 31 में हत्या सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।