1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादी से एक दिन पहले पेड़ से लटके मिले भाभी-देवर, नजारा देख घरवाले रह गए दंग; अंधे प्यार का पूरा मामला जानिए

शादी से एक दिन पहले पेड़ से लटके मिले भाभी-देवर, नजारा देख घरवाले रह गए दंग; अंधे प्यार का पूरा मामला जानिए

 Published : Apr 08, 2023 08:42 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 08:42 pm IST

सविता और रघु दूर के रिश्ते से देवर और भाभी थे। सविता को रघुवर से प्यार हो गया था। लेकिन जब से रघु की शादी झाझा थाना क्षेत्र के धवाना गांव में तय हो गई तब से दोनों बीच-बीच में घर से फरार हो जाते थे।

suicide- India TV Hindi
बांका में पेड़ से लटके मिले भाभी-देवर (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार के बांका जिले में देवर और भाभी की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है। शनिवार को प्रेमी युगल पेड़ से लटके पाए गए। यह मामला सुईया थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुईया थाना पुलिस ने पेड़ से लटके शव बरामद किए। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रघु दास और उसकी भाभी 30 वर्षीय सविता देवी के रूप में हुई है। पता चला है कि रघु और सविता के बीच अवैध संबंध थे। रघु की शादी किसी और से तय होने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया।

तिलक समारोह वाले दिन ही लगा ली फांसी

जैसा कि परिवार के सदस्यों को उनके अवैध संबंधों के बारे में पता था, उन्होंने रघु की शादी तय कर दी। शनिवार को बरगुनिया गांव में तिलक समारोह का आयोजन किया गया। बाद में रघु और सविता दोनों सुनसान जगह पर जाकर पेड़ से लटक गए। शनिवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो नदी किनारे कटहल के एक पेड़ पर महिला और युवक के शव लटके मिले। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शवों को बांका सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

दो बच्चों की मां थी सविता
बताया जा रहा है कि सविता और रघुवर दूर के रिश्ते से देवर और भाभी थे। सविता को रघुवर से प्यार हो गया था। लेकिन जब से रघु की शादी झाझा थाना क्षेत्र के धवाना गांव में तय हो गई तब से दोनों बीच-बीच में घर से फरार हो जाते थे। शनिवार को रघु का तिलक होना था, लेकिन उसी दिन दोनों फांसी के फंदे पर लटकते मिले। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। सविता को एक 6 साल का बेटा अंकुश कुमार और एक तीन साल की बेटी शिवानी कुमारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।