1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लंच के बाद बस 15 मिनट की नींद, निजात दिला सकती है आपको कई समस्याओं से

लंच के बाद बस 15 मिनट की नींद, निजात दिला सकती है आपको कई समस्याओं से

 Published : Jan 22, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 02:36 pm IST

15 minute power nap benefits: दोपहर में खाना खाने के बाद थोड़ी देर सोना भी आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। क्या हैं ये चीजें जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

15 minute power nap- India TV Hindi
15 minute power nap Image Source : SOCIAL

15 minute power nap benefits: दोपहर में खाना खाने के बाद अक्सर लोगों की नींद आती है। कुछ लोग तो नींद आने के बाद लंबे समय तक सो जाते हैं तो कुछ बिलकुल भी नहीं सोते। लेकिन, दोनों ही तरीका सही नहीं है। न तो खाने के बाद लंबे समय तक सोना और न ही बिलकुल भी न सोना। ऐसे में जरूरी ये है कि आप रोजाना दोपहर में खाना खाने के बाद 15 मिनट की नींद लें। जी हां, बस 15 मिनट की नींद लें, इससे ज्यादा और कम नहीं। ऐसा करना आपके ब्रेन के काम काज को बेहतर बनाता है और आपको कई समस्याओं से बचाता है। कैसे, जानते हैं।

लंच के बाद 15 मिनट सोने के फायदे

1. ब्लोटिंग नहीं होगी

लंच के बाद अक्सर लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि पेट फूल गया है और सूजन हो गई है। जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, 15 मिनट की नींद शरीर को शांत होने और बिना स्ट्रेस के मेटाबोलिज्म तेज करने में मदद करता है। दरअसल, स्ट्रेस शरीर में सूजन की समस्या पैदा करती है और मेटाबोलिक रेट प्रभावित करती है। ऐसे में लंच के बाद सोना ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मददगार है।

15 minute power nap benefits
Image Source : SOCIAL15 minute power nap benefits

राम मंदिर पूजन के अंत में PM Modi ने किया साष्टांग प्रणाम, जानें क्यों खास है योग की ये मुद्रा

2. बीपी बैलेंस रहेगा

स्ट्रेस बीपी बढ़ाता है और दिल को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में बीपी बैलेंस करने में ये पावर नैप मदद कर सकती है। दरअसल, दोपहर में 15 मिनट की नींद आपको बेहतर महसूस कराती है। इससे प्रेशर कम होता है और स्ट्रेस में कमी आती है। इससे बीपी बैलेंस कम करने में मदद मिलती है और गुस्सा और तनाव कम होता है। इसके अलावा ये मूड स्विंग्स को भी कम करने में मददगार है। 

पेट के लिए बहुत फायदेमंद है ये जड़ीबूटी, एसिडिटी समेत कई समस्याओं का है इलाज

3. थकान कम होगी

लंच के बाद 15 मिनट सोने से शाम को होने वाली थकान में कमी आती है। सिर्फ मानसिक रूप से ही नहीं बल्कि, शारीरिक रूप से भी ये थकान को कम करती है। ये आपके मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। तो, इन तमाम कारणों से आपको लंच के बाद 15 मिनट की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे आप खुद ही बेहतर महसूस करेंगे और आपको अच्छा लगेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।