1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Holi 2022: होली पर भांग खा ली है तो इन चीजों से रहिए दूर, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Holi 2022: होली पर भांग खा ली है तो इन चीजों से रहिए दूर, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 11, 2022 01:08 pm IST,  Updated : Mar 11, 2022 01:35 pm IST

Holi 2022: होली के मौके पर भांग का सेवन भी कई लोग करना पसंद करते हैं। मगर सेवन करने वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

bhang- India TV Hindi
bhang Image Source : INSTP/CNAOMYFLP_6

Holi 2022: होली के मौके पर भांग का सेवन भी कई लोग करना पसंद करते हैं। ये कोई नई परंपरा नहीं है। अगर आप होली के लोकगीत या पुराने हिंदी गानों को सुनें तो रंग और भांग का मेल-जोल समझ आता है। मगर आपको इसका सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इसलिए भांग खाने-पीने के बाद कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।

हम यहां पर कुछ ऐसी ही चीजों की बात करने वाले हैं। अगर आप भांग खाने के बाद कुछ अन्य गलतियां करते हैं तो इससे दिक्कत हो सकती है। इससे आपको हेल्थ संबंधित परेशानी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो होली का मजा किरकिरा हो जाएगा। 

सीमित मात्रा में करें सेवन

भांग का अधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए भूलकर भी इसका अत्याधिक सेवन ना करें। अगर आप अधिक सेवन कर लेते हैं तो इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। पहली बात यही है कि अपनी लिमिट क्रॉस ना करें।

अधिक खाने से बचें
अगर आपने भांग का सेवन किया है तो आपको तुरंत बाद भरपेट खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, भांग पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। अगर आप ठूस ठूस कर खाने लगेंगे तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। साथ ही उल्टी आदि की दिक्कत भी हो सकती है।

शराब का सेवन ना करें
शराब और भांग का कॉम्बिनेशन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आपने शराब पी ली है तो भांग का सेवन ना करें। इनमें से किसी एक का ही यूज करना सही होगा। इन दोनों का कॉम्बिनेशन अधिक नशा, चक्कर, मितली, उल्टी का करण बन सकता है।

दवाई ना खाएं
अगर आप नियमित रूप से किसी दवाई का सेवन करते हैं तो आपको भांग खाने से बचना चाहिए। अगर आपने भांग खा लिया है तो आपको दवाई नहीं खानी चाहिए। सिरदर्द या सामान्य दवाई खाने से भी बचना चाहिए। 

भांग सेवन करने पर अधिक नहीं घूमें
भांग का नशा तेजी से सिर पर चढ़ता है। इससे आपको चक्कर आ सकता है। इसलिए भांग खाने के बाद कहीं दूर घूमने-फिरने ना जाएं या कार-बाइक ना चलाएं। आपको इन चीजों को भी याद रखना चाहिए।

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।