1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बसंत पंचमी के आस पास मिलता है ये फल! इन 3 बीमारी वाले लोग मौसम जाने से पहले जरूर खा लें

बसंत पंचमी के आस पास मिलता है ये फल! इन 3 बीमारी वाले लोग मौसम जाने से पहले जरूर खा लें

 Published : Feb 07, 2024 09:21 pm IST,  Updated : Feb 09, 2024 02:47 pm IST

बसंत पंचमी के आस पास ये फल को आपको बाजार में मिल जाएगा। इसमें विटामिन सी, फाइबर और कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो कि आपको तमाम बीमारियों से बचा सकते हैं। जानते हैं इसके फायदे।

jujube benefits- India TV Hindi
jujube benefits Image Source : SOCIAL

Ber fruits: बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है और इस मौसम में आपको बेर खाने को मिल जाएगा। यहां तक कि बाजार में भी आपको इस फल की भरमार मिलेगी। दरअसल, इस फल (Indian jujube benefits) को खाना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। ये न सिर्फ इस मौसम में होने वाली फ्लू जैसी बीमारियों से बचाता है बल्कि, ये शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करता है। ये विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। साथ ही इसके कई अन्य फायदे भी हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

इन 3 बीमारी वाले लोग जरूर खाएं बेर

1. कब्ज में खाएं बेर

कब्ज की समस्या बनी रहती है तो आपको बेर खाना चाहिए।  दरअसल, नियमित रूप से बेर का सेवन इसके लैक्सेटिव गुण के कारण मल त्याग को बढ़ावा देकर कब्ज से राहत देता है। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो कि पानी के साथ मिलकर पेट में थोक जोड़ने का काम करता है और इससे मेटाबोलिज्म तेज होता है। जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। 

ber benefits for health
Image Source : SOCIALber benefits for health

2. डायबिटीज में बेर

डयबिटीज में बेर खाना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। बेर के फ्लेवोनाइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं जो कि शुगर मेटाबोलिज्म में मददगार है। ये पेनक्रियाज सेल्स में भी तेजी लाते हैं और शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करते हैं। तो, डायबिटीज के मरीजों को भी बेर खाना चाहिए ताकि शुगर मैनेज करने में मदद मिले।  

3. दिल की बीमारियों में बेर

बेर में मैग्निशियम और पोटेशियम होता है जो कि दिल की बीमारियों से बचाते हैं। ये ब्लड सेल्स को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है जिससे दिल का काम काज बेहतर होता है। साथ ही ये दिल के फंक्शन को बेहतर करता है और इनसे जुड़ी बीमारियों से बचाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको मौसम जाने से पहले बेर खा लेना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।