1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भूमि पेडनेकर ने शेयर किये 'इमोशनल ईटिंग' से बचने के हेल्थ टिप्स

भूमि पेडनेकर ने शेयर किये 'इमोशनल ईटिंग' से बचने के हेल्थ टिप्स

 Written By: IANS
 Published : Apr 27, 2020 07:13 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 07:27 pm IST

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पोषण युक्त आहार के साथ ही अपनी एक खास दिनचर्या का पालन करती हैं।

भूमि पेडनेकर ने शेयर...- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर ने शेयर किये 'इमोशनल ईटिंग' से बचने के हेल्थ टिप्स Image Source : TWITTER

मुंबई: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने नोवल कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान इमोशनल ईटिंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी टिप्स साझा किए हैं। इस बारे में भूमि ने कहा, "मैंने हमेशा एक संतुलित जीवनशैली को अपनाने का प्रयास किया है, साथ ही इस बात पर विश्वास करती हूं कि जो भी हम खाते हैं उसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस पर पड़ता है। यह लॉकडाउन हम सभी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इसकी वजह से हमारी दिनचर्या और मौजूदा हालात बदल गए हैं, इसके अलावा यह हमारे दिमाग पर भी असर डाल रहा है, जिससे हमारा आहार और पोषण दोनों बड़े पैमाने पर प्रभावित हो सकते हैं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "हम जो भी खाते हैं, वह ज्यादातर इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं। ये आपस में जुड़ा हुआ है और यह ज्यादातर भावना पर आधारित है। यह स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं को पैदा करेगा और मैं कोविड-19 के माध्यम से अपनी पोषण यात्रा को सभी के साथ साझा करना चाहती हूं और मुझे आशा है कि लोगों के लिए यह फायदेमंद साबित होगा।

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पोषण युक्त आहार के साथ ही अपनी एक खास दिनचर्या का पालन करती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।