1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. काला नमक और हींग को पेट के लिए माना जाता है अमृत समान, फायदे इतने कि जानकर हो जाएंगे हैरान, जान लें सेवन का सही तरीका

काला नमक और हींग को पेट के लिए माना जाता है अमृत समान, फायदे इतने कि जानकर हो जाएंगे हैरान, जान लें सेवन का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 28, 2024 07:25 pm IST,  Updated : Dec 28, 2024 07:25 pm IST

काला नमक और हींग का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकरी है। चलिए जानते हैं इनका सेवन सेहत से जुड़ी किन परेशानियों में कारगर है?

काला नमक और हींग - India TV Hindi
काला नमक और हींग Image Source : SOCIAL

काला नमक और हींग का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकरी है। खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं में ये काफी लाभप्रद माने जाते हैं। सुबह के समय खाली पेट काला नमक और हींग का पानी पीना काफी फायदेमंद माना गया है। चलिए जानते हैं इनका सेवन सेहत से जुड़ी किन परेशानियों में कारगर है?

काला नमक और हींग इन समस्याओं में हैं फायदेमंद:

  • पाचन करता है बेहतर: नमक और हींग दोनों ही पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। ये आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। इनका एक साथ सेवन पाचन संबंधी विकारों से प्रभावी रूप से निपटने में मदद कर सकता है। 

  • वजन कम करे: हींग और काले नमक का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन नियंत्रण में भी मदद करता है। इस मिश्रण को अपने डाइट में शामिल करने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है, खासकर उन लोगों के लिए जो अतिरिक्त वजन कम करना चाहते हैं।

  • एसिडिटी और ब्लोटिंग से छुटकारा: अगर आप भी एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या से पीड़ित हैं तो काला नमक और हींग का पानी पीना शुरू करें। हींग और काले नमक का मिश्रण ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। ये तत्व एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट से भरपूर होते हैं, जो सूजन और एसिडिटी की समस्याओं से प्रभावी रूप से निपट सकते हैं।

  • मतली से राहत: मतली से राहत मतली से राहत के लिए काले नमक और हींग के मिश्रण की सलाह दी जाती है। उनके पाचन गुण पाचन प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं, जिससे उल्टी और मतली से राहत मिलती है। इन्हें गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से तुरंत राहत मिलती है।

  • बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन:  हींग और काले नमक का मिश्रण बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन के लिए बेस्ट है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। गुनगुने पानी में दोनों की एक चुटकी मिलाकर पीने से शरीर की विषाक्तता को कम किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।