1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Liver Day: किस-किस कारण से खराब हो सकता है लिवर, किन लक्षणों को देखते ही हो जाना चाहिए सावधान

World Liver Day: किस-किस कारण से खराब हो सकता है लिवर, किन लक्षणों को देखते ही हो जाना चाहिए सावधान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 19, 2026 06:30 am IST,  Updated : Apr 19, 2026 06:30 am IST

World Liver Day: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 19 अप्रैल के दिन को वर्ल्ड लिवर डे यानी विश्व लिवर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज हम आपको लिवर डैमेज के कुछ कारणों और लक्षणों के बारे में बताएंगे।

विश्व लिवर दिवस- India TV Hindi
विश्व लिवर दिवस Image Source : FREEPIK

Causes and symptoms of liver damage: 19 अप्रैल के दिन वर्ल्ड लिवर डे सेलिब्रेट किया जाता है। लिवर से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। अगर आप अपने लिवर को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि किन कारणों की वजह से लिवर के खराब होने की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा आज हम आपको ये भी बताएंगे कि लिवर डैमेज होने पर शरीर में किस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं।

लिवर डैमेज के कारण- क्या आप ज्यादा शराब का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि शराब पीने की आदत लिवर हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा मोटापे की वजह से भी लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर जंक फूड से परहेज करने की सलाह देते हैं। धूम्रपान की आदत भी लिवर की सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकती है।

लिवर खराब होने पर दिखाई देने वाले लक्षण- त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, लिवर डैमेज का संकेत साबित हो सकता है। लिवर खराब होने पर पेट में सूजन या फिर दर्द महसूस हो सकता है। जरूरत से ज्यादा थकान होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। गहरे रंग का मूत्र, मल का रंग हल्का होना, त्वचा में लगातार खुजली होना, भूख न लगना और पैरों में सूजन होना, इस तरह के लक्षण लिवर डैमेज की तरफ इशारा कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात- अगर आपको अभी तक लिवर से जुड़ी कोई भी बीमारी नहीं हुई है, तो आपको लिवर डैमेज के कारणों पर ध्यान देना चाहिए। आपकी जिस-जिस आदत की वजह से लिवर खराब हो सकता है, आपको अपनी उन आदतों को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। इसके अलावा अगर शरीर में कभी भी बताए गए सभी लक्षण एक साथ नजर आएं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए जिससे समय रहते लिवर डैमेज का पता लगाया जा सके।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।