1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े हुए पेट की परेशानी में ऐसे करें करी पत्ते का सेवन, कोसों दूर रहेगा मोटापा

बढ़े हुए पेट की परेशानी में ऐसे करें करी पत्ते का सेवन, कोसों दूर रहेगा मोटापा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Apr 03, 2022 10:38 pm IST,  Updated : Apr 03, 2022 10:38 pm IST

करी पत्ता का इस्तेमाल हमारे घर के किचन में खूब किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी जरूरी है। 

curry leaves- India TV Hindi
curry leaves Image Source : FREEPIK

Highlights

  • मोटापे की वजह से किड़नी पर असर पड़ता है।
  • करी पत्ता का सेवन ब्लड शुगर को भी बैलेंस करता है।

मोटापा कई बीमारियों का घर होता है। हम यदि अपने खाने-पीने पर ध्यान नहीं देंगे तो मोटापा घर कर जाएगा और उससे जुड़ी कई बीमारियां भी बिन बुलाए चली आएंगी। आज भारत में हर चौथा इंसान अपने बढ़े हुए पेट से परेशान है। बढ़ा हुआ बेट न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी के लिए बुरा है लेकिन आपके कॉन्फिडेंस को भी कम करता है। मगर इन सबसे ज्यादा कि मोटापे की वजह से रक्तचाप, मधुमेह और यहां तक कि किडनी पर भी प्रभाव पड़ता है। इसके कई लोग बहुत मशक्कत करते हैं लेकिन कामयाब नहीं हो पाते। आइए इस आर्टिकल में हम आपको घर में मौजूद एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से हम मोटापा जैसी परेशानी को दूर कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी का काम करेंगी आम की पत्तियां, बस ऐसे रोजाना पिएं

 
करी पत्ता का इस्तेमाल हमारे घर के किचन में खूब किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी जरूरी है। करी पत्ता का सेवन ब्लड शुगर को बैलेंस करता है। करी पत्ता वजन कम करने में भी कारगर हैं। जानिए कैसे करी पत्ता का सेवन करने से आपका वजन कम होगा। 

वजन कम करने के लिए ऐसे करें करी पत्ता का सेवन

  • करी पत्ता में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करने के साथ मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। जिससे आपके शरीर में मौजूद चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
  • वजन कम करने के लिए सबसे पहले 4-5 नीम या तुलसी के पत्तियां खाएं। इसके बाद करी पत्तों को चबाएं। 
  • आप चाहे तो करी पत्ता का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक पैन में 1 गिलास पानी डालें। इसमें 10-12 करी पत्ता डालकर उबाले। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और हल्का ठंडा करके रोजाना इसका सेवन करे। अगर आपको स्वाद अच्छा नहीं लग रहा है तो थोड़ा सा शहद डाल सकते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं इस पौधे की पत्तियां, बस खाली पेट करें सेवन

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।