1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जरूरत से ज्यादा खाने से दिल्ली वालों को हो रही है ये घातक बीमारी, एम्स के डॉक्टर ने किया लोगों को सतर्क

जरूरत से ज्यादा खाने से दिल्ली वालों को हो रही है ये घातक बीमारी, एम्स के डॉक्टर ने किया लोगों को सतर्क

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 21, 2025 09:39 am IST,  Updated : Apr 21, 2025 09:39 am IST

ज्यादा खाना शरीर को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचा रहा है। दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग अनहेल्दी और जरूरत से ज्यादा भोजन का सेवन कर रहे हैं। जिसकी वजह से आधी से ज्यादा आबादी इस घातक बीमारी से पीड़ित है। एम्स के डॉक्टर्स ने लोगों को सतर्क किया है।

ज्यादा खाने से हो रही ये बीमारी- India TV Hindi
ज्यादा खाने से हो रही ये बीमारी Image Source : FREEPIK

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ लोग इतना ज्यादा खाना खा लेते हैं कि शरीर को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होने लगता है। जी हां आपके ज्यादा खाने की आदत बीमार बनी रही है। पिछले कुछ सालों में दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग अनहेल्दी खाना और ज्यादा मात्रा में खाने लगे हैं। जिसकी वजह से लिवर प्रभावित हो रहा है। हाल ही में विश्व लिवर दिवस के मौके पर एम्स के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉ. शालीमार ने लोगों में बढ़ रहे फैटी लिवर को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि शहर और ग्रामीण दोनों जगहों पर फैटी लिवर तेजी से होने वाली समस्या बन रही है। इसकी वजह खराब खाना, जरूरत से ज्यादा खाना और लगत लाइफस्टाइल है। 

डॉक्टर शालीमार ने हाल ही में लिवर को लेकर एक स्टडी की जिसमें पाया गया कि दिल्ली में 30 से 60 साल की उम्र के 60 प्रतिशत लोगों में फैटी लिवर की समस्या है। जबकि पूरे भारत में हर 3 में से 1 व्यक्ति फैटी लिवर से पीड़ित हो रहा है। यही हाल बच्चों का भी है। बच्चों में 3 में से 1 बच्चा फैटी लिवर का शिकार हो रहा है।

फैटी लिवर का क्या है कारण?

डॉक्टर की मानें तो दिल्ली जैसे शहर में फैटी लिवर का बड़ा कारण जरूरत से ज्यादा खाना भी है। लोग भूख और जरूरत से ज्यादा भोजन का सेवन कर रहे हैं। इसी को देखते हुए इस बार लिवर डे की थीम फूड इज मेडिसिन यानि खाना ही दवा है रखी गई थी। खाने की क्वालिटी भी बहुत खराब हो चुकी है। लोग मैदा, ज्यादा मीठा, पैक्ड फूड और बाहर का खाना ज्यादा खाने लगे हैं, जिससे फैटी लिवर बढ़ रहा है। इसके अलावा व्यायाम में कमी और खराब लाइफस्टाइल भी लिवर को डैमेज कर रही है।

लिवर को स्वस्थ कैसे रखें?

खान-पान की आदतों में बदलाव करके लिवर को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। इससे लिवर की बीमारी का खतरा 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो लिवर में खुद को ठीक करने की अद्भुत क्षमता होती है। सही लाइफस्टाइल अपनाकर आप खराब लिवर को भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए ताजा फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर भोजन का सेवन करें। इससे फैटी लिवर ठीक होगा और लिवर को रीजेनरेशन में भी मदद मिलेगी।

लिवर खराब होने से कैसे बचाएं?

लिवर डे के मौके पर डॉक्टर्स ने स्कूल, शिक्षकों और माता पिता से अनुरोध किया कि वो बच्चों में हेल्दी भोजन की आदत को बढ़ावा दें। साथ ही सरकार फूड लेबलिंग में सुधार लाएं, स्कूलों में पोषण वाले फूड मेन्यू चुनें, चीना वाले पेय पदार्थों और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचें। खाना सिर्फ शरीर को चलाने के लिए जरूरी नहीं है बल्कि ये शरीर के लिए दवा का काम करता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए गैर जरूरी दवाओं का सेवन करने से बचें और शरीर को खुद बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।