1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लहसुन की चाय पीने से ब्लड प्रेशर और डाइबिटीज होगा नियंत्रित, मोटापा भी होता है कम

लहसुन की चाय पीने से ब्लड प्रेशर और डाइबिटीज होगा नियंत्रित, मोटापा भी होता है कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2020 07:13 pm IST,  Updated : May 08, 2020 08:33 am IST

लहसुन की चाय पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और इंफेक्शन भी दूर होता है। लहसुन की चाय एक दवा के तौर पर काम करती है।

Powerful Benefits Of Garlic Tea how to Drinking garlic tea will control blood pressure and diabetes,- India TV Hindi
लहसुन की चाय पीने से ब्लड प्रेशर और डाइबिटीज होगा नियंत्रित

लहसुन का सेवन फायदेमंद है ये बात हम सभी जानते हैं, अक्सर सलाह दी जाती है कि अगर आपका कोलेस्ट्रोल बढ़ा है तो लहसुन की कच्ची कली खाइए। वजन और बीपी नियंत्रित करने में भी लहसुन का प्रयोग उत्तम माना जाता है। लहसुन खाने का स्वाद भी बढ़ाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप लहसुन से बनी चाय पिएंगे तो ये काफी फायदेमंद होती है। लहसुन की चाय पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और इंफेक्शन भी दूर होता है। लहसुन की चाय एक दवा के तौर पर काम करती है।

 लहसुन की चाय कैसे बनाए?

लहसुन की चाय बनाना आसान है, सबसे पहले एक गिलास पानी उबालिये अब इसमें अदरख और लहसुन पीसकर मिलाएं। अब इस पानी को 20 मिनट तक उबालें। जब पानी उबल जाए तो उसे ठंडा करके छान लें। अब इसमें ऑर्गनिक शहद और नींबू की थोड़ी सी मात्रा डाल दें। इसमे आप पुदीने की पत्ती भी डाल सकते हैं। बस आपकी चाय तैयार है।

लहसुन की चाय के फायदे

  • लहसुन की चाय पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। कोलेस्ट्रोल कम होता है, इससे डाइबिटीज कम करने में मदद मिलती है। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिससे इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ती है।
  • ब्लड प्रेशर के मरीजों को लहसुन की चाय पीने को कहा जाता है। इससे खून पतला होता है और रक्तप्रवाह सुचारू रूप से चलने लगता है। 
  • लहसुन की चाय पीने से मोटापा भी कम होता है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है और इससे अतिरिक्त वा भी पिघलती है।
  • लहसुन या उससे बनी चाय के सेवन से शरीर के बैक्टीरिया मर जाते हैं इसलिए फूड प्वाइजनिंग भी नहीं होती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।