1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज खाएं भीगे हुए मुनक्के, दूर हो जाएगी कब्ज की समस्या, सेहत को मिलेगा चौतरफा लाभ

रोज खाएं भीगे हुए मुनक्के, दूर हो जाएगी कब्ज की समस्या, सेहत को मिलेगा चौतरफा लाभ

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 01, 2026 08:00 am IST,  Updated : May 01, 2026 08:00 am IST

Bheega munakka khane ke fayde: किशमिश की तरह दिखने वाला ये ड्राई फ्रूट आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए भीगे हुए मुनक्के के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद भीगे हुए मुनक्के- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद भीगे हुए मुनक्के Image Source : FREEPIK

किशमिश की तरह दिखाई देने वाले इस ड्राई फ्रूट का नाम मुनक्का है। मुनक्के में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मियों के मौसम में मुनक्के को पानी में भिगोकर खाने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि हर रोज सुबह-सुबह भीगे हुए मुनक्के खाने से आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकते हैं...

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- मुनक्के में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपके पेट की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। क्या आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप पेट से जुड़ी इस समस्या को अलविदा कहने के लिए मुनक्के का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम किया जा सकता है।

मजबूत बनाए हड्डियां- मुनक्के को बोन हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए और बोन रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करने के लिए भी इस ड्राई फ्रूट का सेवन किया जा सकता है। थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए भी मुनक्के का सेवन करने की सलाह दी जाती है। मुनक्के में मौजूद पोषक तत्व बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

गौर करने वाली बात- क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि इस ड्राई फ्रूट में मौजूद तत्व वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, मुनक्के कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही मुनक्के को डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।