1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात को सोने से पहले करें खजूर का सेवन, ब्लड शुगर-मोटापा कंट्रोल होने के साथ मिलेंगे ये फायदे

रात को सोने से पहले करें खजूर का सेवन, ब्लड शुगर-मोटापा कंट्रोल होने के साथ मिलेंगे ये फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Apr 19, 2021 01:16 pm IST

खजूर सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। रोजाना सोने से पहले 2-4 खजूर का सेवन करने से आपका बल्ड शुगर कंट्रोल रहने के साथ कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

रात को सोने से पहले करें खजूर का सेवन, ब्लड शुगर-मोटापा कंट्रोल होने के साथ मिलेंगे ये फायदे - India TV Hindi
रात को सोने से पहले करें खजूर का सेवन, ब्लड शुगर-मोटापा कंट्रोल होने के साथ मिलेंगे ये फायदे  Image Source : INSTAGRAM/HEALTH_HEALTHYFOOD

ड्राई फूट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जिनका सेवन करके आप  इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इन्हीं ड्राई फूट्स में एक है खजूर। खजूर सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। रोजाना सोने से पहले 2-4 खजूर का सेवन करने से आपका बल्ड शुगर कंट्रोल रहने के साथ कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। आप चाहे को दूध के संग भी इसे खा सकते हैं। 

खजूर में पाए जाने वाले तत्व

खजूर में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है। इसके साथ ही खजूर फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और विटामिन सी के साथ पोटैशियम, सोडियम जैसे मिरल्स भी पाए जाते हैं। 

कोरोना ने बनाया लोगों को डिप्रेशन-एंजाइटी का शिकार, स्वामी रामदेव से जानिए मेंटल हेल्थ के लिए कारगर उपाय

खजूर खाने के स्वास्थ्य लाभ

ब्लड शुगर करे कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए खजूर काफी फायदेमंद होता है।  ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका सेवन करे।  खजूर में पाए जाने वाले पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की वजह से इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है। 

हार्ट को रखें हेल्दी
खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आर्टरी सेल्स से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं। धमनियों के सख्त होने व इसमें प्लाक भरने की अवस्था यानी एथेरोस्क्लेरोसिस को भी इससे रोका जा सकता है। रोजाना इसका सेवन करने से आपका दिल हमेशा हेल्दी रहेगा। 

हड्डी रहेगी मजबूत
खजूर में मैग्नीशियम, सेलेनियम, कॉपर और मैंगनीज अधिक मात्रा में होता है। जो आपकी हड्डियों को मजबूत रखने के साथ इनसे जुड़ी बीमारियों से बचाता है। 

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेस्ट है मलाइका अरोड़ा की 'मॉर्निग कॉकटेल', जानें बनाने की विधि और स्वास्थ्य लाभ

इम्यूनिटी बढ़ाएं
शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए प्रोटीन, आयरन सहित कुछ विटामिन्स की अधिक जरुरत होती है। ऐसे में खजूर में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। 

कब्ज
खजूर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से लाभ मिलता है। इसमें स्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण को भी संतुलित रखने के गुण होते हैं। इसके साथ ही इमें मौजूद फाइबर आपको कब्ज के साथ-साथ पाचन संबंधी कई समस्याओं से बचाता है। 

रात को सोने से पहले करें खजूर का सेवन, ब्लड शुगर-मोटापा कंट्रोल होने के साथ मिलेंगे ये फायदे
Image Source : FREEPIKरात को सोने से पहले करें खजूर का सेवन, ब्लड शुगर-मोटापा कंट्रोल होने के साथ मिलेंगे ये फायदे 

मोटापा करे कम
कई रिसर्च के अनुसार माना जाता है कि खजूर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। 

एनिमिया
जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो एनीमिया का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो रोजानुा खजूर का सेवन कर सकते हैं। 

स्किन को रखें हेल्दी
खजूर में विटामिन सी और डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन संबंधी समस्याओं से छुकारा दिलाने के साथ चेहरा को ग्लोइंग बनाता है। 

बालों को रखें हेल्दी
खजूर में अधिक मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। जो बालों को हेल्दी बनाने के साथ ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।