1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस वक्त सलाद खाने से हो सकता है नुकसान, जानिए इसे खाने का सही तरीका और समय

इस वक्त सलाद खाने से हो सकता है नुकसान, जानिए इसे खाने का सही तरीका और समय

 Published : Feb 08, 2022 06:31 pm IST,  Updated : Feb 08, 2022 06:35 pm IST

सलाद खाने के फायदे तो तमाम हैं लेकिन आपको पता है कई बार सलाद खाना हमारे सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है, जानिए कब और कैसे?

सलाद खाने के नुकसान- India TV Hindi
सलाद खाने के नुकसान Image Source : FREEPIK

Highlights

  • वजन कम कर रहे लोगों के लिए तो सलाद वरदान है।
  • सलाद में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और कई बार शरीर के लिए ज्यादा फाइबर नुकसानदायक भी हो सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को अधिक सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए।

हेल्थ डेस्क: खाने के साथ सलाद हो तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। स्वास्थ्यवर्धी होने के साथ-साथ ये काफी फायदेमंद भी होता है। लेकिन क्यका आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा या गलत वक्त पर सलाद खाने के नुकसान भी होते हैं। सलाद में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और कई बार शरीर के लिए फाइबर नुकसानदायक भी हो सकता है।

वजन कम कर रहे लोगों के लिए तो सलाद वरदान है, क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है और कैलरी कम। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं सलाद के नुकसान।

गर्भवती महिलाएं ना करें सलाद का सेवन

गर्भवती महिलाओं को कच्चा सलाद खाने से मना किया जाता है। ऐसा करने से शरीर में स्वेलिंग आ सकती है। अगर ठीक से धुला ना गया हो तो पेट में पल रहे बच्चे के लिए भी नुकसानदायक होता है। 

एलर्जी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए अचूक आयुर्वेदिक उपाय और योगाभ्यास

छोटे बच्चों को ना दें ज्यादा सलाद

इतना ही नहीं छोटे बच्चों को सलाद कम देना चाहिए, क्योंकि छोटे बच्चे अगर जरूरत से ज्यादा खीरा या टमाटर खाते हैं तो उनके स्वास्थ्य के लिए ये नुकसानदायक होता है। 

पाचनतंत्र बिगाड़ सकता है सलाद

जहां सलाद खाना पाचनतंत्र के लिए अच्छा होता है वहीं कई बार सलाद पाचन में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। 

आंत को प्रभावित कर सकता है सलाद

इतना ही नहीं सलाद खाना आंत के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। 

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के लिए इस तरह करे नीम का इस्तेमाल, हो जाएंगे गायब

डिनर में ना खाएं सलाद

वहीं इस बात का ध्यान भी आपको रखना है कि सलाद सिर्फ दिन के भोजन के साथ आपको लेना है। रात के समय सलाद खाना नुकसानदायक होता है।

खाना खाने से आधे घंटे पहले करें सलाद का सेवन

सलाद आपको खाना खाने से आधे घंटे पहले खाना चाहिए, जिससे भूख कम लगे और आप कम कैलरी भोजन में लेंगे, इससे वजन घटाने में आपको मदद मिलेगी।

वात दोष की समस्या से हैं परेशान तो करें इस आयुर्वेदिक जूस का सेवन, कुछ दिनों में ही मिलेगा आराम

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।