1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जरा संभल कर खाएं आम, ये फोड़े, फुंसी और मुंहासे से बिगाड़ सकते हैं चेहरे का हाल

जरा संभल कर खाएं आम, ये फोड़े, फुंसी और मुंहासे से बिगाड़ सकते हैं चेहरे का हाल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Apr 24, 2022 11:43 am IST,  Updated : Apr 24, 2022 11:43 am IST

आम की तासीर काफी गर्म होती है, जिसके चलते ज्यादा आम खाने से चेहरे पर फोड़े-फुंसी और दाने निकल आते हैं।

mango- India TV Hindi
mango Image Source : FREEPIK

आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियां आते ही हर कोई आम का इंतजार करने लगता है। आम ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। आम कई वैरायटीज़ में बाजार में आते हैं जैसे चौसा, दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा आदि मिल जाते हैं जिसकी घर घर में मांग है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, आयरन जैसे तत्‍व होते हैं जो हमारी इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट रखते हैं। रसीला और स्वाद में मीठा ये आम हर किसी का फेवरेट होता है, लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा आम के सेवन आपको कई दिक्कतें भी हो सकती हैं तो चलिए जानते हैं इन समस्याओं के बारे में-

फोड़े, फुंसी, मुंहासे की समस्या-

गर्मियों हर कोई आम चाव से खाता है, लेकिन क्या आपको पता है इसके अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है। आम की तासीर काफी गर्म होती है, जिसके चलते ज्यादा आम खाने से चेहरे पर फोड़े-फुंसी और दाने निकल आते हैं। इसीलिए इसे सीमित मात्रा में खाएं।

दस्त लगना-
आम में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। ये सेहत के लिए अच्छा तो होता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से आपको द्सत की समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में फाइबर दस्त की वजह बन सकता है।

जल्दी घटाना चाहते हैं वजन तो बस इन चीजों से बना लें दूरी और आपकी विश हो जाएगी पूरी

डायबीटिक के मरीज रहें दूर-
डायबीटिक के मरीजों को ज्यादा आम खाने से बतना चाहिए। आम खाने से सबसे ज्यादा नुकसान शुगर पेशेंट को होता है। ये बात ठीक है कि आम में नेजुरल शुगर होता है. लेकिन हमारे शरीर को नेचुरल शुगर भी एक लिमिट में ही चाहिए अगर आप आम को ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

बढ़ सकता है वजन-
आम में कैलोरीज की मात्रा बहुत अधिक होती है जो कि वैसे तो इंसान के शरीर के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन अगर इसका सेवन अधिक किया जाता है तो उससे वजन बढ़ सकता है। एक नॉर्मल आम में135 कैलोरी पाई जाती है।

कमर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए यूं करें दालचीनी का इस्तेमाल, मिलेगी राहत

जानें क्या है आम खाने का सही वक्त-
कोशिश करें कि आम को सुबह के नाश्ते के समय या फिर दोपहर के लंच के बाद खाएं। ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। सुबह आम को खाने से आपको एनर्जी का एहसास होगा। अगर आप रात में खाने के बाद आम खाते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ चाहिए। इससे डाइजेशन पर खराब असर पड़ता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।