बिजी लाइफस्टाइल और लगातार लैपटॉप, कंप्यूटर के सामने बैठ कर काम करने की वजह से ज्यादातर लोगों को कमर दर्द की समस्या होने लगी हैं। इस समस्या से न केवल बुजुर्ग बल्कि कम उम्र के लोग भी परेशान हैं। ऐसे में दर्द की वजह से कोई काम भी करने को मन नहीं करता। जबकि कई बार कमर में दर्द इतना बढ़ जाता है कि उठने बैठने में भी परेशानी होने लगती है।
अगर आप भी कमर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं और काम करने में भी दिक्कत होती है तो ऐसे में पेनकिलर के बजाए आप एक घरेलू नुस्खा अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा दालचीनी का है। आप दालचीनी का सेवन करके नैचुरल तरीके से अपने कमर दर्द की समस्या को कम कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको जल्द ही राहत भी मिलेगी। तो आइए जानते हैं।
कमर दर्द की समस्या में कारगर है दालचीनी

दालचीनी सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें सिनेमैल्डिहाइड और सिनेमिक एसिड जैसे एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के डैमेज सेल्स को ठीक करने में सहायक होते हैं और अर्थराइटिस, जोड़ों और कमर दर्द से भी राहत दिलाते हैं।
अगर शहद की बात करें आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि सेहत के लिए फायदेमंद है।
यूं करें दालचीनी का सेवन
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
संपादक की पसंद