1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर महिला को साल में एक बार जरूर कराने चाहिए ये टेस्ट, कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं

हर महिला को साल में एक बार जरूर कराने चाहिए ये टेस्ट, कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 16, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 02:56 pm IST

Medical Test For Women In Year: स्वस्थ रहने के लिए साल में 1 बार शरीर की जांच कराना जरूरी है। 30-35 साल के बाद हर महिला को ये मेडिकल टेस्ट जरूर करवाने चाहिए। बीमारी के शुरुआत में पता लगने से सही समय पर इलाज मिल सकता है।

महिलाओं के लिए जरूरी मेडिकल टेस्ट- India TV Hindi
महिलाओं के लिए जरूरी मेडिकल टेस्ट Image Source : AI IMAGE

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतना सेहत पर भारी पड़ सकता है। आजकल जिस तरह से बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और लोगों की जान जा रही है उसे देखकर हर इंसान के अंदर डर सा बैठता जा रहा है। हालांकि डरने से अच्छा है कि इसे लेकर खास कदम उठाए जाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और साल में 1 बार अपना हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं। महिलाएं अपनी सेहत को लेकर काफी लापरवाह होती है। लेकिन 30-35 साल के बाद हर महिला को साल में एक बार ये जरूरी मेडिकल टेस्ट करवा लेने चाहिए। इससे किसी भी बीमारी का बढ़ने से पहले ही पता लगाया जा सकता है और आप स्वस्थ हो सकते हैं। आइये जानते हैं महिलाओं को कौन से टेस्ट साल में जरूर कराने चाहिए?

महिलाओं के लिए जरूरी टेस्ट

विटामिन डी और विटामिन B12- इसके लिए हर महिला को साल में 1 बार विटामिन डी3 और विटामिन बी12 टेस्ट जरूर कराएं। विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी होने पर थकान, कमजोरी, मूड स्विंग्स, बालों को झड़ना और कमजोर इम्यूनिटी शामिल हैं।

थायराइड कोर्टिसोल- इसके लिए T3, T4, TSH, Cortisol टेस्ट कराएं। इसके लक्षण तनाव, मूड स्विंग्स और मेटाबॉलिज्म खराब होना है।

शुगर, कोलेस्ट्रॉल और आयरन- इसके लिए फास्टिंग ब्लड शुगर, HbA1c, लिपिड प्रोफाइल (LDL, HDL, Triglycerides), आयरन स्टडीज (Ferritin TIBC) टेस्ट कराएं।

सीबीसी (CBC)- कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट से एनीमिया, इंफेक्शन, कमजोरी, इम्यून सिस्टम और ओवर ऑल हेल्थ के बारे में पता चलता है।

पीसीओएस (PCOS)- इसके लिए LH, FSH Prolactin Testosterone टेस्ट कराएं। पीसीओएस के लक्षण चेहरे पर हेयर ग्रोथ और पिंपल होना है। 

PaP Smear, HIV- इसमें से PaP Smear हर 3 साल में कराए। एचआईवी टेस्ट हर 5 साल में करा लें। ब्रेस्ट एग्जामिन खुद से हर महीने करें। क्लीनिक में ब्रेस्ट एग्जामिन के लिए साल में 1 बार जरूर जाएं। 

आपको ये सारे हेल्थ चेकअप साल में एक बार जरूर करवा लेने चाहिए। अगर आपको कोई परेशानी नहीं है फिर भी डॉक्टर 35 साल के बाद सालाना हेल्थ चेकअप कराने की सलाह देते हैं। अपने डॉक्टर की सलाह से भी आप हेल्थ जांच करवा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।