1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मेथी का बीज बढ़ते ब्लड शुगर पर लगाएगा लगाम, इन बीमारियों में भी है कारगर; बस ऐसे करना होगा सेवन

मेथी का बीज बढ़ते ब्लड शुगर पर लगाएगा लगाम, इन बीमारियों में भी है कारगर; बस ऐसे करना होगा सेवन

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 03, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Dec 03, 2023 02:00 pm IST

मेथी के बीज का इस्तेमाल यूं तो खाना बनाने में किया जाता है लेकिन ये छोटा सा दिखने वाला मसाला आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से आप

Health Benefits of fenugreek - India TV Hindi
Health Benefits of fenugreek Image Source : SOCIAL

हमारे किचन में ऐसे कई मसाले पाए जाते हैं जो आपकी डीलडौल सेहत को चुस्त-दुरुस्त कर सकते हैं। इन्हीं मसालों में से एक मसाला है। मेथी का बीज, इसका इस्तेमाल ज़्यादातर कढ़ी को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। बिना इसके आप अचार भी नहीं बना पाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं अदना सा दिखने वाला यह मसाला आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। नहीं? तो चलिए हम आपको बताते हैं। 

डाइबिटीज में है फायदेमंद

मेथी डायबिटीज के रोगियों के लिए अमृत समान है। इसममें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिस वजह से इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में मेथी जरूर शामिल करना चाहिए।

ऐसे करें सेवन

रात को 1 चम्मच मेथी का बजे पानी में भिगोकर रख दें। सुबह के समय बीज को पानी में से निकाल दें। अब खाली पेट इस बीज को अच्छी तह चबाकर खाएं। इसे खाने के आधे घंटे बाद कोई भी नाश्ता करें।

आंखों के नीचे काले घेरों में बना लिया है घर, ये देसी नुस्खा चुटकियों में गायब करेगा डार्क सर्कल

इन बीमारियों में भी है कारगर

  • स्किन के लिए फायदेमंद: मेथी का बीज आपकी स्किन के लिए बेहद प्रभावकारी हैं। यह धूल, मिट्टी और सूरज की हानिकारक किरणों से आपका बचाव करता है। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए मेथी दाना का पैक लगाएं। इसके दानों को रात में भिगो दें और सुबह उसका पानी फेक कर मिक्सर में पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और अब इसे स्किन पर लगाएं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग हो जाएगी।
  • पेट की परेशानियों में कारगर: मेथी दाना पेट की परेशानियों में कारगर है। इसके सेवन से पाचन ठीक होता है, भूख बढ़ती है और यह पेट की गैस को भी दूर करता है और कब्ज को भी मिटाता है।
  • स्तनपान करानेवाली महिलाओं के लिए असरदार: स्तनपान करानेवाली महिलाओं के लिए मेथी बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ता है इसलिए आप मेथी का लड्डू बनाकर खाएं। अगर लड्डू नहीं बना पाते तो मेथी को रात में भिगोकर रख दें और सुबह उसे खा लें। 
  • दिल से जुड़ी बीमारियों में कारगर: हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर मेथी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इस वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी कम हो जाती है। 
  • मोटापा घटाए: पेट की चर्बी कम करने में मेथी बेहद मदद करता है। मेथी के बीज में पाया जानेवाला घुलनशील पदार्थ भूख को दबाने में बहुत प्रभावकारी  है। इसमें मौजूद हाई फाइबर सूजन को कम करने में मदद करती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

10 तरह का होता है नमक, जानिए सेहत के लिए कौन सा नमक है बेस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।