1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हड्डियां देने लगी हैं जवाब? बोन हेल्थ की मजबूती के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

हड्डियां देने लगी हैं जवाब? बोन हेल्थ की मजबूती के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 07, 2024 06:52 am IST,  Updated : Jun 07, 2024 08:14 am IST

क्या आप भी जोड़ों के दर्द से अक्सर परेशान रहते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी डाइट में खाने की कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं यानी अब आपको अपने जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

Joint Pain- India TV Hindi
Joint Pain Image Source : PEXELS

जरूरी नहीं है कि बढ़ती उम्र में ही आपको जॉइंट पेन की समस्या से जूझना पड़ेगा। अगर आपकी बॉडी में पोषण की कमी है तो किसी भी उम्र में आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और आप जॉइंट पेन का शिकार बन सकते हैं। आइए कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं जो आपकी बोन हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। 

कैसी होनी चाहिए डाइट?

अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

  • ड्राई फ्रूट्स- बोन हेल्थ की मजबूती को बनाए रखने के लिए आप अखरोट, काजू, बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स की मदद से फ्रैक्चर के रिस्क को भी कम किया जा सकता है।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हरी पत्तीदार सब्जियां न केवल आपकी बोन्स के लिए बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आप अपनी डाइट में पालक, मेथी, ब्रोकली और केल जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इन सब्जियों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन के की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। 

  • डेयरी प्रोडक्ट्स- दही, पनीर और दूध जैसे कैल्शियम रिच डेयरी प्रोडक्ट्स आपकी हड्डियों को मजबूत बनाएंगे जिससे आपको अपने जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिल सकता है।

  • सीड्स- अलसी, सूरजमुखी, तरबूज, खरबूज और चिया सीड्स भी बोन हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इनका सेवन सुबह के समय कर सकते हैं।

  • फिश- अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आपको टूना और साल्मन जैसी फिश को भी अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। मछली का सेवन करना आपकी हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।