1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट खराब और उल्टी-दस्त होने पर कर लें ये आयुर्वेदिक उपाय, फूड पॉयजनिंग में तुरंत मिल जाएगी राहत

पेट खराब और उल्टी-दस्त होने पर कर लें ये आयुर्वेदिक उपाय, फूड पॉयजनिंग में तुरंत मिल जाएगी राहत

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 18, 2025 11:11 am IST,  Updated : Aug 18, 2025 11:11 am IST

Loose Motion Vomiting Food Poisoning: बरसात के दिनों में फूड पॉयजनिंग का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक उपाय करके उल्टी दस्त से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए उल्टी दस्त रोकने के उपाय।

उल्टी दस्त रोकने के उपाय- India TV Hindi
उल्टी दस्त रोकने के उपाय Image Source : FREEPIK

मानसून में पेट से जुड़ी बीमारियां काफी तेजी से फैलती है। खराब पानी और खाने से पेट में दर्द, उल्टी-दस्त की समस्या परेशान करने लगती है। फूड पॉयजनिंग होने से शरीर बुरी तरह टूट जाता है। इतनी कमजोरी आने लगती है कि खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। फूड पायजनिंग में उल्टी दस्त के अलावा गैस, एसिडिटी, पेट दर्द की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में उल्टी दस्त रोकने के लिए आपको तुरंत कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। हम आपको कुछ असरदार देसी और आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं जो उस्टी दस्त रोकने में कारगर साबित हो सकते हैं। 

इंस्टाग्राम पर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक वीडियो शेयर करते हुए उल्टी दस्त को रोकने के उपाय बताए हैं। वीडियो में वो बता रही हैं कि फूड पॉयजनिंग होने पर आप इस तरीके से अपने पेट को डिटॉक्स कर सकते हैं और इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।

उल्टी दस्त और फूड पॉयजनिंग रोकने के उपाय

अनार के छिलके की चाय- उल्टी दस्त होने पर आप अनार के छिलके की चाय बनाकर पी सकते हैं। अनार के छिलकों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पेट के इंफेक्शन को कम करते हैं और लूज मोशन में आराम मिलता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में अनार के सूखे हुए छिलकों को उबाल लें और फिर छानकर इस पानी को दिनभर में पीते रहें।

अजवाइन और जीरा पानी- अजवाइन और जीरा पेट के लिए वरदान हैं। दोनों ही पाचन को बेहतर बनाने में असरदार साबित होते हैं। अजवाइन गैस को रोकने में असरदार होती है। आप 1 गिलास पानी में 1-1 चम्मच जीरा और अजवाइन मिक्स करके उबाल लें और इस पीना को गुनगुना पी लें।

पुदीना और हरा धनिया-  पेट के लिए पुदीना असरदार है। पुदीना खाने से पेट को ठंडक मिलती है। इसके लिए पुदीना और हरा धनिया मिलाकर जूस बना लें और दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पी लें। इससे शरीर और पेट दोनों से टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे। इससे उल्टी दस्त में भी आराम मिलेगा।

जरूरी टिप्स

आपको इस दिन पेट को आराम देना है और अनाज जैसे रोटी या चावल का सेवन कम से कम करना है। इन ड्रिंक्स को पीने से पाचन तंत्र को आराम मिलेगा और बॉडी इंफेक्शन को निकाल फेंकेगी। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।