1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बैली फैट करता है शर्मिंदा? रोजाना सुबह पिएं आंवले का जूस, 15 दिनों में दिखेगा असर

बैली फैट करता है शर्मिंदा? रोजाना सुबह पिएं आंवले का जूस, 15 दिनों में दिखेगा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 26, 2022 12:22 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 12:22 pm IST

आंवले के जूस में विटमिन सी, ऐंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होने के कारण ये शरीर में मौजूद नुकसानदायक टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है।

amla juice- India TV Hindi
amla juice Image Source : INST/RISHI_KESHNATURE_HEALINGHEAVEN

Highlights

  • आंवले के जूस में विटमिन सी, ऐंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा
  • इसमें मौजूद नुकसानदायक टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है

वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के तरकीब अपनाते हैं। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि कोई भी चीज शरीर पर जादू की तरह असर नहीं करती । वेट लॉस के लिए रोजाना एक्सरसाइज और सही खान-पान जरूरी है। साथ ही डाइट में कुछ फूड्स आइटम्स ऐसे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। इन्हें में से एक है 'आंवले का जूस'। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

विटमिन सी, ऐंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होने के कारण ये शरीर में मौजूद नुकसानदायक टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटमिन सी भी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है। आंवला फाइबर का भी बेहतरीन सोर्स है। इसका सेवन करने से पाचन को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जाते हैं आंवले का जूस बनाने की विधि -

खाली पेट पिएं आंवले का जूस

कच्चा आंवला खाने में खट्टा होने के साथ-साथ स्वाद में थोड़ा कसैला भी होता है। इसलिए बहुत से लोगों इसे खाने से कतराते हैं। ऐसे में आंवले का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है रोजाना सुबह खाली पेट 2 से 3 चम्मच आंवले का जूस या आंवले के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपका शरीर डिटॉक्स होगा। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। 

आंवला ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • 7-5 कच्चे आंवले 
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच अदरक का रस
  • 10 पुदीने की पत्तियां
  • 2 चम्मच चीनी की चाशनी
  • 1 चुटकी काला नमक
  • 1 चुटकी जीरा पाउडर
  •   पानी

रेसिपी

-सबसे पहले सभी चीजों को एक बर्तन में मिला लें। 

-इसके बाद इसमें आईस क्यूब डालें और इसे अच्छे से मिला लें।
-फिर बारीक कटा हुआ अदरक और कुछ पुदीना की पत्तियां डालकर रोजाना सुबह के समय पिएं। 

(Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।