1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Holi 2022: होली के बाद हैंगओवर उतारने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स, सिर से उतर जाएगा नशा

Holi 2022: होली के बाद हैंगओवर उतारने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स, सिर से उतर जाएगा नशा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 17, 2022 09:22 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 09:31 pm IST

Holi 2022: होली के मौके पर अधिकतर लोग शराब, बियर आदि नशीली चीजों को पीना पसंद करते हैं। लेकिन अगली सुबह सिर पर चढ़ा नशा उनकी हालत खराब कर देता है।

hangover cure- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXEL

Holi 2022: होली के मौके पर अधिकतर लोग शराब, बियर आदि नशीली चीजों को पीना पसंद करते हैं। इस दिन पीने वालों को होश नहीं होता है कि वो क्या-क्या पी रहे हैं। मगर अगली सुबह सिर पर चढ़ा नशा उनकी हालत खराब कर देता है। मतलब कि हैंगओवर से परेशान हो जाते हैं। लेकिन घबराए नहीं क्योंकि उस हैंगओवर को दूर करने के कई आसान उपाय हैं।

अगली सुबह अगर आपको भी पीने के कारण सिर दर्द, उल्टी, चक्कर, सिर का भारीपन आदि महसूस हो तो उसको दूर करने का तरीका जान लें। जानकार कहते हैं कि उसके बाद आपको काफी रिलैक्स महूसस होगा। इन तरीकों से हैंगओवर को दूर किया जा सकता है।

जमकर पिएं पानी

अगर हैंगओवर से बचना है तो ये बहुत जरूरी है कि अल्कोहल सेवन के दौरान और उसके बाद पानी खूब पिएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो हैंगओवर से बच जाएंगे। क्योंकि, शराब पीने से शरीर डियाड्रेशन का शिकार हो जाता है। इसलिए पानी पीना जरूरी होता है।

ड्रिंक करते हुए पानी पीने से न सिर्फ हम हाइड्रेट रहते हैं बल्कि मूत्र के साथ हमारे शरीर की गंदगी भी बाहर निकल जाती है। इसलिए अगली सुबह भी उठने के बाद आप पानी पीने में कमी ना करें।

ऑरेंज जूस या नींबू-पानी
अगर अगली सुबह आपको फटाक से हैंगओवर दूर करना है तो फिर आपको ऑरेंज जूस या नींबू-पानी पीना चाहिए। इससे आपको काफी जल्दी राहत मिलती है। 2 नींबू का जूस या आधा कप ऑरेंज जूस पिएं। इसके बाद शायद आपका हैंगओवर दूर हो जाए।

नारियल पानी पिएं
एक्सपर्ट नारियल पानी पीने की सलाह भी देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये बहुत जल्दी असर दिखाता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट की काफी मात्रा होती है। ये ड्रिंक हमारे शरीर में नमक और पोटैशियम की कमी की पूर्ति करने में मददगार होते हैं। इनको पीकर भी हैंगओवर दूर किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।