1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कम पानी पीते हैं, तो किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे कम हो जाए डिहाइड्रेशन का खतरा

कम पानी पीते हैं, तो किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे कम हो जाए डिहाइड्रेशन का खतरा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 02, 2026 04:00 pm IST,  Updated : May 02, 2026 04:02 pm IST

How to reduce the risk of dehydration: गर्मियों में डिहाइड्रेशन का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। आइए हाई वॉटर कंटेंट वाली खाने-पीने की कुछ चीजों के बारे में जानते हैं।

डिहाइड्रेशन का खतरा- India TV Hindi
डिहाइड्रेशन का खतरा Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन कुछ लोग पानी पीना भूल जाते हैं या फिर कुछ लोगों को कम पानी पीने की आदत होती है। अगर आप भी दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। पानी पीने की आदत को डेवलप करने के लिए आप अपने फोन में रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। आपके शरीर में पानी की कमी पैदा न हो, इसके लिए आप पानी के अलावा हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजों को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

पिएं नारियल का पानी- कोकोनट वॉटर यानी नारियल के पानी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल के पानी का सेवन किया जा सकता है। हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजों की बात की जाए, तो आप तरबूज या फिर खरबूज को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

कर सकते हैं छाछ/लस्सी का सेवन- गर्मियों के मौसम में छाछ या फिर लस्सी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पानी की कमी को पैदा होने से रोकने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर छाछ या लस्सी को कंज्यूम किया जा सकता है। छाछ हो या फिर लस्सी, दोनों चीजें आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती हैं। अगर आप चाहें, तो पानी में औषधीय गुणों से भरपूर पुदीना डालकर भी पी सकते हैं।

खाएं खीरा या फिर ककड़ी- खीरे में पानी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है इसलिए गर्मियों में खीरा जरूर खाना चाहिए। अगर आपको खीरा पसंद नहीं है, तो कोई बात नहीं, आप ककड़ी का सेवन करना भी शुरू कर सकते हैं। अगर आपको सादा पानी पीना अच्छा नहीं लगता है, तो आप पानी में थोड़ा सा नींबू मिलाकर पी सकते हैं। गर्मियों में हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजों का सेवन करते रहना बेहद जरूरी होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।